कसाईखाना(पुरस्कृत कहानी) kasaaeekhaanaa(puraskriit kahaanee) कसाईखाना(पुरस्कृत कहानी)
विशु के बापू, ज़रा सुनना तो...नानकी ने बान की झोल खाती हुई खटिया पर सोए बेटे विशाल को मैली-सी पुरानी चादर उढ़ाते हुए आवाज़ लगाई।
“हाँ कहो क्या बात है?” कोठरी के बाहर ही टाट के परदे की आड़ में नहाते हुए मंगलू ने जवाब दिया।
-आज इन दो बूढ़ी हो चुकी बकरियों और एक बछड़े को कसाईखाने दे आओ...कहाँ सँभालूँ इन सबको, बाड़े में जगह कम पड़ने लगी है, हर साल दो से चार हो जाती हैं। इनका पेट भरने के लिए दुधारुओं का पेट काटूँ या फिर अपना। ना बाबा ना...यह अब नहीं होता, वैसे भी ये तीनों हमारे किसी काम के नहीं। चार बकरियाँ और उनके तीन बच्चे बहुत हैं अब! दिन भर विशु की देखभाल फिर घर के काम के साथ दूध दुहने, घरों में देने से लेकर इन सब जानवरों के सारे काम इतना थका देते हैं कि शरीर का पोर-पोर राहत के लिए गिड़गिड़ाने लगता है।
माँ की बात सुनते ही नन्हें विशु के कान खड़े हो गए। चादर हटाकर उठ बैठा और माँ से पूछा- अम्मा, यह कसाईखाना क्या होता है? ६ वर्षीय पुत्र की जिज्ञासावश पूछी हुई बात से घबराकर नानकी स्वयं को कोसने लगी कि उसने बेटे की उपस्थिति को नज़रअंदाज़ क्यों किया? कुछ सँभलकर बोली- बेटा यह एक बाजार होता है जहाँ बकरियाँ बेचने जाते हैं।
“लेकिन माँ, बकरियाँ बेचते क्यों हैं? मुझे तो इनके साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है”।
-बेटे जब वे हमारे किसी काम की नहीं रहतीं तो बेचना ही पड़ता है। हमारा बाड़ा छोटा है न अधिक हो जाने से उनको परेशानी होती है।
विशु को पूरी तरह संतुष्टि नहीं हुई फिर भी वह चादर तानकर सोने का उपक्रम करने लगा।
मंगलू नहाकर आ गया था, नानकी से बोला “आज काम पर जाने का समय हो चुका है, कल कुछ जल्दी घर से निकलूँगा तो लेता जाऊँगा”।
नानकी जब से ब्याहकर आई, अपने पति के साथ एक कमरे के कच्चे मकान में, जो कि पति को विरासत में मिला हुआ था, रहती थी। पति का काम शहर की इमारतों की रँगाई-पुताई का था। कुछ समय तक नानकी भी उसी के साथ काम पर जाया करती थी लेकिन गर्भवती होने के बाद उसका काम पर जाना बंद होता गया। घर में रहकर ही अपना समय काटने लगी।
उन दिनों परिवार-नियोजन के लिए प्रचार-अभियान ज़ोरों पर था। गाँव के गरीब-अनपढ़ लोगों को, जो भगवान की देन मानकर एक के बाद एक बच्चों की लाइन कतार लगा देते थे, प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने घोषणा कर रखी थी कि एक या दो बच्चों के बाद नसबंदी करवाने वालों को सरकार की तरफ से सहयोग स्वरूप एक मोटी रकम दी जाएगी। मंगलू ने नसबंदी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई और पुरुषों की नसबंदी महिलाओं की अपेक्षा आसान और सुरक्षित जानकर विशु के जन्म के बाद नसबंदी करवा ली।
सरकार से मिले हुए पैसे से पति-पत्नी ने आपसी मशविरा करके अच्छी नस्ल की चार दुधारू बकरियाँ और एक बकरा खरीद लिये। घर के पिछवाड़े काफी ज़मीन खाली थी, वहाँ उन्होंने बकरियों के लिए बाड़ा भी बना लिया। दुधमुँहे बच्चे के साथ काम पर जाना तो मुमकिन नहीं था अतः नानकी घर में ही मेहनत से बकरियों की सेवा करने लगी।
इससे विशु को भी घर का शुद्ध दूध मिलने लगा। शेष दूध शहर के धनी घरों में बेचने से आमदनी भी बढ़ने के साथ ही नानकी का समय भी अच्छी तरह कटने लगा। धीरे-धीरे उन्होंने घर को पक्का करवा लिया।
६ वर्ष का होने पर विशु स्कूल जाने लगा वो पढ़ाई में होशियार और मेहनती भी था। हर साल अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होता रहा।समय गुज़रता रहा, युवा होते पुत्र को देखकर मंगलू खुशी से फूला न समाता। एक दिन उसने उसे दो बूढ़ी बकरियाँ बेचने कसाईखाने भेजा, सोचा कि कुछ काम सीख जाएगा तो उसे भी आराम मिलेगा। विशु ने पहली बार कसाईखाना देखा था। वहाँ का वीभत्स दृश्य और बकरियों की कातर निगाहें देखते ही वो सब समझ गया और उल्टे पाँव लौट पड़ा। कुछ ही दूर जंगल में बकरियों को छोडकर वापस घर आ गया।
पिता के पूछने पर उसने सब कुछ बता दिया और साफ कह दिया कि वो ऐसा काम कभी नहीं करेगा, जिसमें बेकार होते ही निरीह पशुओं को मौत के मुँह में धकेल दिया जाए। पढ़ लिखकर इतना कमाएगा कि माँ को भी यह काम नहीं करना पड़ेगा।
हाईस्कूल की परीक्षा में वो प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ फलस्वरूप उसे छात्रवृत्ति के साथ उसी शहर के सरकारी कॉलेज में दाखिला मिल गया।
पढ़ाई के साथ ही वो प्रतियोगी परीक्षाएँ भी देता रहा। सफलता लगातार उसके कदम चूमने लगी थी। पढ़ाई पूरी होते ही मुंबई की एक अच्छी कंपनी में उसकी नौकरी भी लग गई और वो माँ-पिता को जल्दी ही साथ ले जाने की बात कहकर मुंबई चला गया। अब तो नानकी-मंगलू के दिन सोने के और रातें चाँदी की होने लगी थीं, बेटे का दूर रहना उन्हें अखरता लेकिन वे मुंबई जाने का सपना पालते हुए दिन बिताने लगे।
चार पाँच साल इसी तरह गुज़र गए। खान-पान और रहन सहन में भी फर्क आ गया। अब वे गरीबी रेखा से ऊपर आ गए थे लेकिन कहते हैं न कि सुख और दुख का चोली-दामन का साथ होता है… इस परिवार के भी अच्छे दिनों को न जाने किसकी नज़र लग गई कि देखते ही देखते उनकी खुशियों का किला अचानक ढह गया।
एक दिन एक ऊँची इमारत की पुताई का कार्य करते हुए मंगलू पैर फिसलने से गिर गया और सिर फट जाने से उसकी वहीं मौत हो गई। नानकी का तो जैसे संसार ही उजड़ गया। सिर पटक-पटक कर खूब रोई लेकिन अब क्या होना था। विशु को पड़ोसियों ने खबर कर दी। वो बदहवास होकर तुरंत छुट्टी लेकर घर आ गया। इमारत के ठेकेदार शोक प्रकट करने के साथ ही एक मोटी रकम का चेक हरजाने के तौर पर विशु को सौंपकर चले गए।
कुछ दिन बाद माँ कुछ सामान्य हुई तो विशाल ने उसे मुंबई चलने को कहा। वो भला अब वहाँ किसके सहारे रहती, बकरियों सहित घर बेचकर वे मुंबई आ गए। यहाँ आकर विशाल ने सारी जमा पूँजी लगाकर एक छोटा सा दो कमरे, बैठक और रसोई वाला फ्लैट खरीद लिया। नानकी इस नई दुनिया में मन लगाने का प्रयास करने लगी लेकिन विशाल के ऑफिस चले जाने के बाद अकेलापन उसे बेहद डरावना लगता।
समय काटने के लिए घर के सारे काम वो स्वयं करती फिर भी दिन पहाड़ जैसे लगते। अब उसने विशाल से शादी कर लेने की बात की। सुनकर वो मुस्कुरा दिया।
दूसरे ही दिन विशाल अपनी सहकर्मी प्रतिभा को साथ ले आया और माँ से बिना किसी भूमिका के कहा- “माँ हम दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं, मैं और प्रतिभा एक ही ऑफिस में कार्यरत हैं। हमें आपकी सहमति और आशीर्वाद चाहिए”।
प्रतिभा ने झट से झुककर नानकी के पाँव छू लिए। नानकी उसका सौन्दर्य और विनम्र स्वभाव देखकर मुग्ध हो गई। उसके मन की इच्छा इतनी जल्दी पूरी हो जाएगी, यह उसने सोचा भी न था। उसने तुरंत हामी भर दी।
प्रतिभा माँ-पिता की इकलौती संतान थी वह अपने माँ-पिता से विशाल को मिलवा चुकी थी। उन्हें भी इस शादी से कोई ऐतराज न था, सो बिना किसी लाग लपेट के उन्होंने अपने परिजनों की उपस्थिति में कोर्ट-मैरिज कर ली।
प्रतिभा का व्यवहार अपनी सास के प्रति अपनत्व और नम्रतापूर्ण था। नानकी भी उसे हाथों पर रखती और नौकरी के अलावा कोई काम नहीं करने देती थी। प्रतिभा ने उसके मना करने के बावजूद ऊपर के कार्यों के लिए एक कामवाली लगा दी, सिर्फ खाना बनाना ही नानकी के जिम्मे था।
सुख के दिन तो पंख लगाकर उड़ते जाते हैं, सो इनका समय भी उड़ते उड़ते कब ५ साल आगे निकल गया, पता ही न चला। अब प्रतिभा की गोद में एक प्यारा सा बेटा आ गया था, जिसका नाम प्रखर रखा गया। डिलीवरी के लिए मिली छुट्टी पूरी होते ही प्रतिभा ने शिशु को नानकी की गोद में डाल दिया। नानकी तो जैसे निहाल हो उठी। उसे मंगलू की बहुत याद आती। सोचती- आज वो होता तो कितना खुश होता! मुन्ने को वो पल भर भी खुद से दूर न करती, रात को भी अपने साथ ही सुलाती।
उड़ते-उड़ते समय १० साल और आगे निकल गया, लेकिन अब नानकी वृद्ध और अशक्त हो चली थी, ऊपर से दमे की बीमारी ने उसे कमरे तक सीमित कर दिया था। उसे लगता जैसे समय के पंख भी थक चुके थे, गति मंद होने लगी थी। प्रतिभा प्रखर को अब माँ जी से दूर रखना चाहती थी अतः काफी विचार करके विशाल की सहमति से उसने नौकरी छोड़ दी, उसे घर में बीमार सास की उपस्थिति भी अखरने लगी थी।
एक दिन बातों बातों में उसने विशाल से कहा-
“विशाल, प्रखर अब १० वर्ष का हो चुका है, उसे अब अलग कमरे की आवश्यकता है। माँ जी दमे की परेशानी से दिन रात खाँसती रहती हैं, ऐसे में प्रखर के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
-तुम चिंता मत करो प्रतिभा, हम प्रखर को मुंबई के एक बढ़िया हॉस्टल में शिफ्ट कर देंगे और माँ-जी की देखरेख के लिए २४ घंटे एक सेविका को लगा देंगे।
“यह तुम क्या कह रहे हो विशाल! प्रखर अभी बहुत छोटा है, मैं उसे खुद से दूर बिलकुल नहीं करूँगी”।
-ठीक है, हम हॉल में ही प्रखर का बेड और स्टडी टेबल लगा देंगे।
“लेकिन मेहमान और मित्र वर्ग का क्या होगा? क्या मैं यों ही घुटती रहूँगी”?
-कुछ समय सब्र करना ही होगा, हमारे पास और कोई रास्ता नहीं है प्रतिभा...
“है क्यों नहीं विशाल, मैं अब इस बीमार खाने में एक दिन भी नहीं रह सकती। उचित होगा कि हम माँ जी को एक वृद्धाश्रम में भर्ती कर दें”।
सुनते ही विशाल को जैसे करंट का झटका लगा हो, उसकी आँखों से चिंगारियाँ फूटने लगीं। क्षण भर में समय ने उसे उस खाई की तरफ धकेल दिया जिसे पार करके उसने सफलता के शिखर को छुआ था। उसकी आँखों के सामने २० साल पहले का बचपन का नज़ारा कौंध गया। माँ-पिता का उसकी अच्छी शिक्षा और परवरिश के लिए संघर्ष, स्थानाभाव से वृद्ध बकरियों को कसाई खाने भेजना, बकरियों की कातर निगाहें, और कसाईखाने का वीभत्स नज़ारा चलचित्र की भांति जेहन से गुजरने लगा। लेकिन आज माँ!... उसकी रूह काँप उठी, और ज़ोर से चीख पड़ा- “नहीं.......मैं अपनी माँ को कसाईखाने नहीं भेज सकता….. तुम तलाक ले सकती हो...
कल्पना रामानी, नवी मुंबई
*************
wishu ke baapoo, zaraa sunanaa tonaanakee ne baan kee jhol khaatee huee khatiyaa par soe bete wishaal ko mailee-see puraanee chaadar uढ़aate hue aawaaz lagaaee
“haan kaho kyaa baat hai?” kotharee ke baahar hee taat ke parade kee aad men nahaate hue mangaloo ne jawaab diyaa
-aaj in do booढ़ee ho chukee bakariyon aur ek bachade ko kasaaeekhaane de aaokahaan sanbhaaloon in sabako, baade men jagah kam padane lagee hai, har saal do se chaar ho jaatee hain inakaa pet bharane ke lie dudhaaruon kaa pet kaatoon yaa phir apanaa naa baabaa naayah ab naheen hotaa, waise bhee ye teenon hamaare kisee kaam ke naheen chaar bakariyaan aur unake teen bachche bahut hain ab! din bhar wishu kee dekhabhaal phir ghar ke kaam ke saath doodh duhane, gharon men dene se lekar in sab jaanawaron ke saare kaam itanaa thakaa dete hain ki shareer kaa por-por raahat ke lie gidagidaane lagataa hai
maan kee baat sunate hee nanhen wishu ke kaan khade ho gae chaadar hataakar uth baithaa aur maan se poochaa- ammaa, yah kasaaeekhaanaa kyaa hotaa hai? 6 warsheey putr kee jijnaasaawash poochee huee baat se ghabaraakar naanakee svayan ko kosane lagee ki usane bete kee upasthiti ko nazaraandaaz kyon kiyaa? kuch sanbhalakar bolee- betaa yah ek baajaar hotaa hai jahaan bakariyaan bechane jaate hain
“lekin maan, bakariyaan bechate kyon hain? mujhe to inake saath khelanaa bahut achchaa lagataa hai”
-bete jab we hamaare kisee kaam kee naheen rahateen to bechanaa hee padataa hai hamaaraa baadaa chotaa hai n adhik ho jaane se unako pareshaanee hotee hai
wishu ko pooree tarah santushti naheen huee phir bhee wah chaadar taanakar sone kaa upakram karane lagaa
mangaloo nahaakar aa gayaa thaa, naanakee se bolaa “aaj kaam par jaane kaa samay ho chukaa hai, kal kuch jaldee ghar se nikaloongaa to letaa jaaoongaa”
naanakee jab se byaahakar aaee, apane pati ke saath ek kamare ke kachche makaan men, jo ki pati ko wiraasat men milaa huaa thaa, rahatee thee pati kaa kaam shahar kee imaaraton kee rangaaee-putaaee kaa thaa kuch samay tak naanakee bhee usee ke saath kaam par jaayaa karatee thee lekin garbhawatee hone ke baad usakaa kaam par jaanaa band hotaa gayaa ghar men rahakar hee apanaa samay kaatane lagee
un dinon pariwaar-niyojan ke lie prachaar-abhiyaan zoron par thaa gaanv ke gareeb-anapढ़ logon ko, jo bhagawaan kee den maanakar ek ke baad ek bachchon kee laain kataar lagaa dete the, protsaahit karane ke lie sarakaar ne ghoshanaa kar rakhee thee ki ek yaa do bachchon ke baad nasabandee karawaane waalon ko sarakaar kee taraph se sahayog svaroop ek motee rakam dee jaaegee mangaloo ne nasabandee ke baare men pooree jaanakaaree jutaaee aur purushon kee nasabandee mahilaaon kee apekshaa aasaan aur surakshit jaanakar wishu ke janm ke baad nasabandee karawaa lee
sarakaar se mile hue paise se pati-patnee ne aapasee mashawiraa karake achchee nasl kee chaar dudhaaroo bakariyaan aur ek bakaraa khareed liye ghar ke pichawaade kaaphee zameen khaalee thee, wahaan unhonne bakariyon ke lie baadaa bhee banaa liyaa dudhamunhe bachche ke saath kaam par jaanaa to mumakin naheen thaa atah naanakee ghar men hee mehanat se bakariyon kee sewaa karane lagee
isase wishu ko bhee ghar kaa shuddh doodh milane lagaa shesh doodh shahar ke dhanee gharon men bechane se aamadanee bhee bढ़ne ke saath hee naanakee kaa samay bhee achchee tarah katane lagaa dheere-dheere unhonne ghar ko pakkaa karawaa liyaa
6 warsh kaa hone par wishu skool jaane lagaa wo pढ़aaee men hoshiyaar aur mehanatee bhee thaa har saal achche ankon se utteern hotaa rahaasamay guzarataa rahaa, yuwaa hote putr ko dekhakar mangaloo khushee se phoolaa n samaataa ek din usane use do booढ़ee bakariyaan bechane kasaaeekhaane bhejaa, sochaa ki kuch kaam seekh jaaegaa to use bhee aaraam milegaa wishu ne pahalee baar kasaaeekhaanaa dekhaa thaa wahaan kaa weebhats driishy aur bakariyon kee kaatar nigaahen dekhate hee wo sab samajh gayaa aur ulte paanv laut padaa kuch hee door jangal men bakariyon ko chodakar waapas ghar aa gayaa
pitaa ke poochane par usane sab kuch bataa diyaa aur saaph kah diyaa ki wo aisaa kaam kabhee naheen karegaa, jisamen bekaar hote hee nireeh pashuon ko maut ke munh men dhakel diyaa jaae pढ़ likhakar itanaa kamaaegaa ki maan ko bhee yah kaam naheen karanaa padegaa
haaeeskool kee pareekshaa men wo pratham shrenee men utteern huaa phalasvaroop use chaatravriitti ke saath usee shahar ke sarakaaree kॉlej men daakhilaa mil gayaa
pढ़aaee ke saath hee wo pratiyogee pareekshaaen bhee detaa rahaa saphalataa lagaataar usake kadam choomane lagee thee pढ़aaee pooree hote hee munbaee kee ek achchee kanpanee men usakee naukaree bhee lag gaee aur wo maan-pitaa ko jaldee hee saath le jaane kee baat kahakar munbaee chalaa gayaa ab to naanakee-mangaloo ke din sone ke aur raaten chaandee kee hone lagee theen, bete kaa door rahanaa unhen akharataa lekin we munbaee jaane kaa sapanaa paalate hue din bitaane lage
chaar paanch saal isee tarah guzar gae khaan-paan aur rahan sahan men bhee phark aa gayaa ab we gareebee rekhaa se oopar aa gae the lekin kahate hain n ki sukh aur dukh kaa cholee-daaman kaa saath hotaa hai… is pariwaar ke bhee achche dinon ko n jaane kisakee nazar lag gaee ki dekhate hee dekhate unakee khushiyon kaa kilaa achaanak dhah gayaa
ek din ek oonchee imaarat kee putaaee kaa kaary karate hue mangaloo pair phisalane se gir gayaa aur sir phat jaane se usakee waheen maut ho gaee naanakee kaa to jaise sansaar hee ujad gayaa sir patak-patak kar khoob roee lekin ab kyaa honaa thaa wishu ko padosiyon ne khabar kar dee wo badahawaas hokar turant chuttee lekar ghar aa gayaa imaarat ke thekedaar shok prakat karane ke saath hee ek motee rakam kaa chek harajaane ke taur par wishu ko saunpakar chale gae
kuch din baad maan kuch saamaany huee to wishaal ne use munbaee chalane ko kahaa wo bhalaa ab wahaan kisake sahaare rahatee, bakariyon sahit ghar bechakar we munbaee aa gae yahaan aakar wishaal ne saaree jamaa poonjee lagaakar ek chotaa saa do kamare, baithak aur rasoee waalaa phlait khareed liyaa naanakee is naee duniyaa men man lagaane kaa prayaas karane lagee lekin wishaal ke ऑphis chale jaane ke baad akelaapan use behad daraawanaa lagataa
samay kaatane ke lie ghar ke saare kaam wo svayan karatee phir bhee din pahaad jaise lagate ab usane wishaal se shaadee kar lene kee baat kee sunakar wo muskuraa diyaa
doosare hee din wishaal apanee sahakarmee pratibhaa ko saath le aayaa aur maan se binaa kisee bhoomikaa ke kahaa- “maan ham donon ek doosare ko pyaar karate hain, main aur pratibhaa ek hee ऑphis men kaaryarat hain hamen aapakee sahamati aur aasheervaad chaahie”
pratibhaa ne jhat se jhukakar naanakee ke paanv choo lie naanakee usakaa saundary aur winamr svabhaaw dekhakar mugdh ho gaee usake man kee ichchaa itanee jaldee pooree ho jaaegee, yah usane sochaa bhee n thaa usane turant haamee bhar dee
pratibhaa maan-pitaa kee ikalautee santaan thee wah apane maan-pitaa se wishaal ko milawaa chukee thee unhen bhee is shaadee se koee aitaraaj n thaa, so binaa kisee laag lapet ke unhonne apane parijanon kee upasthiti men kort-mairij kar lee
pratibhaa kaa wyawahaar apanee saas ke prati apanatv aur namrataapoorn thaa naanakee bhee use haathon par rakhatee aur naukaree ke alaawaa koee kaam naheen karane detee thee pratibhaa ne usake manaa karane ke baawajood oopar ke kaaryon ke lie ek kaamawaalee lagaa dee, sirph khaanaa banaanaa hee naanakee ke jimme thaa
sukh ke din to pankh lagaakar udate jaate hain, so inakaa samay bhee udate udate kab 5 saal aage nikal gayaa, pataa hee n chalaa ab pratibhaa kee god men ek pyaaraa saa betaa aa gayaa thaa, jisakaa naam prakhar rakhaa gayaa dileewaree ke lie milee chuttee pooree hote hee pratibhaa ne shishu ko naanakee kee god men daal diyaa naanakee to jaise nihaal ho uthee use mangaloo kee bahut yaad aatee sochatee- aaj wo hotaa to kitanaa khush hotaa! munne ko wo pal bhar bhee khud se door n karatee, raat ko bhee apane saath hee sulaatee
udate-udate samay 10 saal aur aage nikal gayaa, lekin ab naanakee wriiddh aur ashakt ho chalee thee, oopar se dame kee beemaaree ne use kamare tak seemit kar diyaa thaa use lagataa jaise samay ke pankh bhee thak chuke the, gati mand hone lagee thee pratibhaa prakhar ko ab maan jee se door rakhanaa chaahatee thee atah kaaphee wichaar karake wishaal kee sahamati se usane naukaree chod dee, use ghar men beemaar saas kee upasthiti bhee akharane lagee thee
ek din baaton baaton men usane wishaal se kahaa-
“wishaal, prakhar ab 10 warsh kaa ho chukaa hai, use ab alag kamare kee aawashyakataa hai maan jee dame kee pareshaanee se din raat khaansatee rahatee hain, aise men prakhar ke svaasthy par bhee wipareet prabhaaw pad sakataa hai
-tum chintaa mat karo pratibhaa, ham prakhar ko munbaee ke ek bढ़iyaa hॉstal men shipht kar denge aur maan-jee kee dekharekh ke lie 24 ghante ek sewikaa ko lagaa denge
“yah tum kyaa kah rahe ho wishaal! prakhar abhee bahut chotaa hai, main use khud se door bilakul naheen karoongee”
-theek hai, ham hॉl men hee prakhar kaa bed aur stadee tebal lagaa denge
“lekin mehamaan aur mitr warg kaa kyaa hogaa? kyaa main yon hee ghutatee rahoongee”?
-kuch samay sabr karanaa hee hogaa, hamaare paas aur koee raastaa naheen hai pratibhaa
“hai kyon naheen wishaal, main ab is beemaar khaane men ek din bhee naheen rah sakatee uchit hogaa ki ham maan jee ko ek wriiddhaashram men bhartee kar den”
sunate hee wishaal ko jaise karant kaa jhatakaa lagaa ho, usakee aankhon se chingaariyaan phootane lageen kshan bhar men samay ne use us khaaee kee taraph dhakel diyaa jise paar karake usane saphalataa ke shikhar ko chuaa thaa usakee aankhon ke saamane 20 saal pahale kaa bachapan kaa nazaaraa kaundh gayaa maan-pitaa kaa usakee achchee shikshaa aur parawarish ke lie sangharsh, sthaanaabhaaw se wriiddh bakariyon ko kasaaee khaane bhejanaa, bakariyon kee kaatar nigaahen, aur kasaaeekhaane kaa weebhats nazaaraa chalachitr kee bhaanti jehan se gujarane lagaa lekin aaj maan! usakee rooh kaanp uthee, aur zor se cheekh padaa- “naheenmain apanee maan ko kasaaeekhaane naheen bhej sakataa… tum talaak le sakatee ho
kalpanaa raamaanee, nawee munbaee