उसने छुआ था 5 usane chuaa thaa 5 उसने छुआ था 5
सुप्रिया ने इस मुलाकात को सामान्य रूप में लिया और सोचा कि विनोद तो उस किस्से को भूल ही चुका होगा...उसे भी सब कुछ भुलाकर आगे की सुध लेनी चाहिए. लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था. अगले दिन से विनोद के दुकान पर बैठने का समय बढ़ चुका था और वो अब अक्सर अपने पिता के वापस आने के बाद वापस न जाकर वहीँ बैठा रहता था और देर रात को अपने पिता के साथ ही घर जाता था. उसके पिता पुत्र की कार्य में रूचि देखकर संतुष्ट थे तो विनोद की नज़रें खिड़की के पास बजते हुए रेडियो से सुप्रिया की उपस्थिति भांपकर अपनी संतुष्टि का सामान तलाशने लगती थीं. सुप्रिया अब दिन में भी झपकी नहीं ले पाती थी. कोई न कोई किताब लेकर देर तक बैठक में ही बनी रहती थी और खिड़की से खिड़की तक नज़रें मिलाने और झुकाने का सिलसिला जारी रहता था.
अगले दिन विनोद के दिन में दुकान पर आते ही उसकी टेबल पर रखे हुए रेडियो पर उन दिनों की चर्चित फिल्म आराधना का गीत “कोरा कागज़ था ये मन मेरा...लिख लिया नाम उसपे तेरा...बजने लगा. यह फिल्म सुप्रिया अपने परिवार के साथ वहाँ के सिनेमा हाल में देखकर आई थी. उस गाने के बोल उसके मन में भी डेरा डाले हुए थे मगर जब लगातार उसी फिल्म के गाने एक के बाद एक बजने लगे तो सुप्रिया हैरत में पड़ गई और बैठक की खिड़की बंद करके स्टूल पर चढ़कर अपने रेडियो की सुई हर स्टेशन पर मिलाने लगी. मगर कहीं भी वे गाने इस समय नहीं बज रहे थे.
सुप्रिया का दिमाग यह पहेली बूझने में असमर्थ था कि यह कैसे हो रहा है. वो अपने पिता की मुंहलगी लाडली बेटी थी, उसने पिताजी के कार्यालय से वापस आते ही पूछ लिया कि उसके रेडियो में पड़ोस में बजने वाले गाने क्यों नहीं आ रहे...!
पिताजी ने हँसते हुए कहा-
“बेटी, ये गाने रेडियो पर नहीं बज रहे होंगे ये टेप रिकार्ड पर लगी हुई कैसेट के होंगे. आजकल नई तरह के रेडियो-कम-टेप रिकार्डर बाजार में आ गए हैं.”
सुप्रिया के लिए यह जानकारी नई थी, वो तुरंत बोल पड़ी-
“ऐसा है तो पिताजी, यह रेडियो भी कितना पुराना हो चुका है, आप मुझे पड़ोस की दुकान से वैसा ही रेडियो-कम-टेप रिकार्डर दिला दीजिये न..!.”
माँ ने अन्दर से उनकी बातचीत सुन ली थी, तुरंत आकर बोली-
“घर में इसी को ही गाने सुनने चस्का लगा हुआ है, और किसी को तो इसका कोई शौक है नहीं, इसकी शादी के बाद वैसे ही पडा रह जाएगा, फालतू खर्चा बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है.”.
“यह फालतू खर्च नहीं है भाग्यवान, हम बिटिया को दहेज़ में ही दे देंगे न...अभी उसकी इच्छा है तो इसे अपने शौक पूरे करने से मत रोको."
“अच्छा जी, ससुराल में इसे ये शौक पालने ही कौन देगा?”
“मैं इसके लिए सरकारी नौकरी करने वाला लड़का ही देखूँगा, किसी बड़े परिवार में दिन भर चक्की पीसने के लिए नहीं बनी है मेरी लाडो...!”
पिताजी ने तो उसके मन का ही जवाब माँ को सुना दिया और उसकी माँ उसे तिरछी नज़रों से घूरती, भुनभुनाती हुई वहाँ से चली गई.
अगले ही दिन पिताजी ने कार्यालय से आकर उसे आश्वस्त करते हुए कहा-
“बेटी, मैं अभी-अभी शॉप के मालिक से बात करके आया हूँ, वहाँ हमें टेप रिकार्डर एक्सचेंज ऑफर के अंतर्गत सस्ता पड़ेगा. हमें इस रेडियो का भी उचित मूल्य मिल जाएगा. भोजन करके हम अभी चले चलेंगे.”
सुप्रिया भोजन तैयार कर चुकी थी. सबको खिलाने के बाद पिता के साथ पालीवाल रेडियो शॉप पर अपनी धडकनों को काबू में रखने का प्रयास करती हुई विनोद के सामने थी.
विनोद अपने और उसके पिता की नज़र बचाकर सुप्रिया से नज़रें मिलाने का प्रयास कर रहा था और सुप्रिया नज़रें झुकाए हुए पिता की आड़ में खुद को छिपाने का...
सुप्रिया के पिताजी ने पालीवाल जी से टेप रिकार्डर का नया मॉडल दिखाने के लिए कहा तो पिता का इशारा पाकर विनोद ने तुरंत वहाँ खड़े कर्मचारी की सहायता से टेप-रिकार्डर के कुछ पैकेट लाकर टेबल पर रखे. फिर खोलकर उनको दिखाते हुए डिज़ाइन पसंद करने को कहा.
सुप्रिया के पिता ने बेटी को ही इशारा करके पसंद करने को कहा.
सुप्रिया ने टेप-रिकार्डर का एक सुन्दर आकर्षक मॉडल पसंद किया. विनोद ने कुछ कैसेट लाकर सामने रखीं और ट्रायल के लिए आराधना फिल्म के गानों की ही एक कैसेट टेप रिकार्डर में लगाकर चालू करके दिखाया. पहला गाना वही था जिसने उसके मन के तार छेड़कर तन का अंग अंग तरंगित कर दिया था. सुप्रिया के पिता ने टेप रिकार्डर फाइनल करते हुए कहा-
“यह कैसेट भी बिटिया के लिए इसके साथ पैक करके घर भेज दीजियेगा. इसके गाने सुनकर ही इसका मन टेप रिकार्डर खरीदने का हुआ था.”
“सर यह कैसेट तो इस टेप-रिकार्डर के साथ फ्री गिफ्ट है अंकल, आप चाहें तो अपनी पसंद के गानों की दूसरी कैसेट भी यहाँ से ले सकते हैं और चाहें तो खाली कैसेट में ये अपनी पसंद के गाने भी भरवा सकती हैं.” विनोद ने जल्दी से आगे रहकर बोल दिया.
सुप्रिया समझ गई थी कि विनोद ने जानबूझकर वही कैसेट लगाकर दिखाई है. उसने कवर पर गाने देखकर अपनी पसंद की दो कैसेट और खरीद लीं और कनखियों से विनोद को देखा तो वो उससे नज़रें मिलाने को ही उतावला दिखा, घबराकर सुप्रिया ने नज़रें झुका लीं और पिता के साथ अपने घर वापस आ गई.
क्रमशः
supriyaa ne is mulaakaat ko saamaany roop men liyaa aur sochaa ki winod to us kisse ko bhool hee chukaa hogaause bhee sab kuch bhulaakar aage kee sudh lenee chaahie lekin yah sab itanaa aasaan naheen thaa agale din se winod ke dukaan par baithane kaa samay bढ़ chukaa thaa aur wo ab aksar apane pitaa ke waapas aane ke baad waapas n jaakar waheen baithaa rahataa thaa aur der raat ko apane pitaa ke saath hee ghar jaataa thaa usake pitaa putr kee kaary men roochi dekhakar santusht the to winod kee nazaren khidakee ke paas bajate hue rediyo se supriyaa kee upasthiti bhaanpakar apanee santushti kaa saamaan talaashane lagatee theen supriyaa ab din men bhee jhapakee naheen le paatee thee koee n koee kitaab lekar der tak baithak men hee banee rahatee thee aur khidakee se khidakee tak nazaren milaane aur jhukaane kaa silasilaa jaaree rahataa thaa
agale din winod ke din men dukaan par aate hee usakee tebal par rakhe hue rediyo par un dinon kee charchit philm aaraadhanaa kaa geet “koraa kaagaz thaa ye man meraalikh liyaa naam usape teraabajane lagaa yah philm supriyaa apane pariwaar ke saath wahaan ke sinemaa haal men dekhakar aaee thee us gaane ke bol usake man men bhee deraa daale hue the magar jab lagaataar usee philm ke gaane ek ke baad ek bajane lage to supriyaa hairat men pad gaee aur baithak kee khidakee band karake stool par chढ़kar apane rediyo kee suee har steshan par milaane lagee magar kaheen bhee we gaane is samay naheen baj rahe the
supriyaa kaa dimaag yah pahelee boojhane men asamarth thaa ki yah kaise ho rahaa hai wo apane pitaa kee munhalagee laadalee betee thee, usane pitaajee ke kaaryaalay se waapas aate hee pooch liyaa ki usake rediyo men pados men bajane waale gaane kyon naheen aa rahe!
pitaajee ne hansate hue kahaa-
“betee, ye gaane rediyo par naheen baj rahe honge ye tep rikaard par lagee huee kaiset ke honge aajakal naee tarah ke rediyo-kam-tep rikaardar baajaar men aa gae hain”
supriyaa ke lie yah jaanakaaree naee thee, wo turant bol padee-
“aisaa hai to pitaajee, yah rediyo bhee kitanaa puraanaa ho chukaa hai, aap mujhe pados kee dukaan se waisaa hee rediyo-kam-tep rikaardar dilaa deejiye n!”
maan ne andar se unakee baatacheet sun lee thee, turant aakar bolee-
“ghar men isee ko hee gaane sunane chaskaa lagaa huaa hai, aur kisee ko to isakaa koee shauk hai naheen, isakee shaadee ke baad waise hee padaa rah jaaegaa, phaalatoo kharchaa bढ़aane kaa koee matalab naheen hai”
“yah phaalatoo kharch naheen hai bhaagyawaan, ham bitiyaa ko dahez men hee de denge nabhee usakee ichchaa hai to ise apane shauk poore karane se mat roko"
“achchaa jee, sasuraal men ise ye shauk paalane hee kaun degaa?”
“main isake lie sarakaaree naukaree karane waalaa ladakaa hee dekhoongaa, kisee bade pariwaar men din bhar chakkee peesane ke lie naheen banee hai meree laado!”
pitaajee ne to usake man kaa hee jawaab maan ko sunaa diyaa aur usakee maan use tirachee nazaron se ghooratee, bhunabhunaatee huee wahaan se chalee gaee
agale hee din pitaajee ne kaaryaalay se aakar use aashvast karate hue kahaa-
“betee, main abhee-abhee shॉp ke maalik se baat karake aayaa hoon, wahaan hamen tep rikaardar eksachenj ऑphar ke antargat sastaa padegaa hamen is rediyo kaa bhee uchit mooly mil jaaegaa bhojan karake ham abhee chale chalenge”
supriyaa bhojan taiyaar kar chukee thee sabako khilaane ke baad pitaa ke saath paaleewaal rediyo shॉp par apanee dhadakanon ko kaaboo men rakhane kaa prayaas karatee huee winod ke saamane thee
winod apane aur usake pitaa kee nazar bachaakar supriyaa se nazaren milaane kaa prayaas kar rahaa thaa aur supriyaa nazaren jhukaae hue pitaa kee aad men khud ko chipaane kaa
supriyaa ke pitaajee ne paaleewaal jee se tep rikaardar kaa nayaa mॉdal dikhaane ke lie kahaa to pitaa kaa ishaaraa paakar winod ne turant wahaan khade karmachaaree kee sahaayataa se tep-rikaardar ke kuch paiket laakar tebal par rakhe phir kholakar unako dikhaate hue dizaain pasand karane ko kahaa
supriyaa ke pitaa ne betee ko hee ishaaraa karake pasand karane ko kahaa
supriyaa ne tep-rikaardar kaa ek sundar aakarshak mॉdal pasand kiyaa winod ne kuch kaiset laakar saamane rakheen aur traayal ke lie aaraadhanaa philm ke gaanon kee hee ek kaiset tep rikaardar men lagaakar chaaloo karake dikhaayaa pahalaa gaanaa wahee thaa jisane usake man ke taar chedakar tan kaa ang ang tarangit kar diyaa thaa supriyaa ke pitaa ne tep rikaardar phaainal karate hue kahaa-
“yah kaiset bhee bitiyaa ke lie isake saath paik karake ghar bhej deejiyegaa isake gaane sunakar hee isakaa man tep rikaardar khareedane kaa huaa thaa”
“sar yah kaiset to is tep-rikaardar ke saath phree gipht hai ankal, aap chaahen to apanee pasand ke gaanon kee doosaree kaiset bhee yahaan se le sakate hain aur chaahen to khaalee kaiset men ye apanee pasand ke gaane bhee bharawaa sakatee hain” winod ne jaldee se aage rahakar bol diyaa
supriyaa samajh gaee thee ki winod ne jaanaboojhakar wahee kaiset lagaakar dikhaaee hai usane kawar par gaane dekhakar apanee pasand kee do kaiset aur khareed leen aur kanakhiyon se winod ko dekhaa to wo usase nazaren milaane ko hee utaawalaa dikhaa, ghabaraakar supriyaa ne nazaren jhukaa leen aur pitaa ke saath apane ghar waapas aa gaee
kramashah