फूल कहता है phool kahataa hai फूल कहता है
डाल से मुझको न तोड़ो, फूल कहता है।
उँगलियों से यूँ न मसलो, फूल कहता है।
देख मुझको क्यारियों में, बाल खुश कितने!
प्रेम से फुलवारी सींचो, फूल कहता है।
बाँधकर जूड़े में हरते, प्राण क्यों मेरे?
छेदकर मत हार गूँथो, फूल कहता है।
रौंदते हो पग तले, निर्दय हो क्यों इतने?
यूँ प्रदूषण मत बढ़ाओ, फूल कहता है।
ईश भी नहीं चाहता, कृति नष्ट हो उसकी।
मंदिरों में दम न घोंटो, फूल कहता है।
देख लो करते सुरक्षा, शूल भी मेरी।
कुछ तो हे इंसान! सोचो, फूल कहता है।
नष्ट तो होना ही है, यह सच है जीवन का।
वक्त से पहले न मारो, फूल कहता है।
मैं तो हूँ पर्यावरण का, एक सेवक ही।
शुद्ध साँसों को सहेजो, फूल कहता है।
सूखकर गुलशन में बिखरूँ, शेष है चाहत।
बीज मेरे फिर से रोपो, फूल कहता है।
daal se mujhako n todo, phool kahataa hai
ungaliyon se yoon n masalo, phool kahataa hai
dekh mujhako kyaariyon men, baal khush kitane!
prem se phulawaaree seencho, phool kahataa hai
baandhakar joode men harate, praan kyon mere?
chedakar mat haar goontho, phool kahataa hai
raundate ho pag tale, nirday ho kyon itane?
yoon pradooshan mat bढ़aao, phool kahataa hai
eesh bhee naheen chaahataa, kriiti nasht ho usakee
mandiron men dam n ghonto, phool kahataa hai
dekh lo karate surakshaa, shool bhee meree
kuch to he insaan! socho, phool kahataa hai
nasht to honaa hee hai, yah sach hai jeewan kaa
wakt se pahale n maaro, phool kahataa hai
main to hoon paryaawaran kaa, ek sewak hee
shuddh saanson ko sahejo, phool kahataa hai
sookhakar gulashan men bikharoon, shesh hai chaahat
beej mere phir se ropo, phool kahataa hai
डाल से मुझको न तोड़ो, फूल कहता है।
उँगलियों से यूँ न मसलो, फूल कहता है।
देख मुझको क्यारियों में, बाल खुश कितने!
प्रेम से फुलवारी सींचो, फूल कहता है।
बाँधकर जूड़े में हरते, प्राण क्यों मेरे?
छेदकर मत हार गूँथो, फूल कहता है।
रौंदते हो पग तले, निर्दय हो क्यों इतने?
यूँ प्रदूषण मत बढ़ाओ, फूल कहता है।
ईश भी नहीं चाहता, कृति नष्ट हो उसकी।
मंदिरों में दम न घोंटो, फूल कहता है।
देख लो करते सुरक्षा, शूल भी मेरी।
कुछ तो हे इंसान! सोचो, फूल कहता है।
नष्ट तो होना ही है, यह सच है जीवन का।
वक्त से पहले न मारो, फूल कहता है।
मैं तो हूँ पर्यावरण का, एक सेवक ही।
शुद्ध साँसों को सहेजो, फूल कहता है।
सूखकर गुलशन में बिखरूँ, शेष है चाहत।
बीज मेरे फिर से रोपो, फूल कहता है।