अधूरी मन्नत adhooree mannat अधूरी मन्नत
दमयंती की आँखों के सामने चाहे स्वच्छ अनंत आसमान था, मगर उसके मनस्पoटल पर घोर काले बादल उमड़-घुमड़ मचा रहे थे. सहसा बिजली सी कौंधी और बादल बरसने लगे. उसका हाथ बरबस ही भीगे हुए गालों पर चला गया. अचानक दमयंती के मनस्पटल पर एक चित्र उभरा और उसने खुद को अपनी उम्र की ४८ वीं सीढ़ी से नीचे उतरते पाया. हर सीढ़ी पर भूली बिसरी यादें अपना अपना अक्स दिखाती हुई गुजरने लगीं और वो ज्योंही १२ वीं सीढ़ी पर पहुँची, उसे माँ की आवाज़ सुनाई दी जो उसी को पुकार रही थी.
-दम्मो री...ईईईई...कहाँ हो बिटिया?
“पढ़ रही थी अम्मा!” आवाज़ सुनकर आँगन के बाहरी हिस्से में लगे नीम के पेड़ की छाया में बैठी हुई १२ वर्षीय दमयंती माँ के सामने आकर खड़ी हो गई.
-इतना पढ़कर भी क्या करेगी बेटी...ससुराल में तो चूल्हा-चौका ही सँभालना है न! आज स्कूल की छुट्टी है तो ज़रा दुकान पर चली जा और पिताजी को भोजन के लिए घर भेज दे.
“ठीक है अम्मा, जा रही हूँ, मगर मुझे पढ़ाई के लिए मत टोका करो, मैं बड़ी होकर मास्टरनी बनना चाहती हूँ.”
-मति मारी गई है तेरी...भला ब्याह के बाद तुझे नौकरी कौन करने देगा?
“अम्मा, अभी से यह सब क्यों सोचूँ? मैं ज़रूर मास्टरनी बनूँगी देख लेना हाँ...
-अच्छा जल्दी जा...दीवाली में एक ही महीना बाकी है, इसी सीज़न में दिए और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री से तगड़ी कमाई हो जाती है, बाकी के महीने तो कभी कभार ही मिट्टी के बर्तन बिकते हैं. यों तो गर्मियों में घड़े और सुराहियों से भी खूब कमाई होती थी पर अब घर-घर में फ्रिज की उपस्थिति ने उनके गढ़ में सेंध लगा दी है बेटी... फिर तेरे ब्याह के लिए भी तो रकम जोड़नी है न...
“जा रही हूँ अम्मा पर बार बार यह ब्याह वाली बात मत किया करो.”
गरीब कुम्हार दम्पति की बेटी दमयंती गाँव के एकमात्र हाईस्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी. वो पढ़ाई के साथ-साथ घर पर माँ तथा दुकान पर पिता के कामों में हाथ बँटाती और मौका पाकर जब-तब आँगन वाले नीम के पेड़ के नीचे किताबें लेकर पहुँच जाती तथा मन लगाकर पढ़ती रहती. वैसे तो वो हर कक्षा में पास होती आई थी मगर उसका कक्षा में प्रथम आने का सपना पूरा नहीं हो पाता था. बचपन से ही वो हर दीवाली पर माँ को लक्ष्मी मैया की नई प्रतिमा के आगे बड़ा सा दिया जलाकर पूजा करते हुए देखती आई थी. माँ उसे तीन दिन तक दिए की देखरेख की जवाबदारी सौंपकर कहती,
-देखो दम्मो, इस दिए की लौ कम होने लगे तो बाती सरकाकर कुछ ऊपर करना और दिए में तेल भी डालती रहना...तीन दिन-रात तक यह दीपक ऐसे ही जलते रहना चाहिए, अगर बीच में ही बुझ गया तो लक्ष्मी मैया नाराज़ हो जाएगी.
“फिर क्या होगा अम्मा...?” दम्मो मासूमियत से पूछ बैठती.
-देखो बेटी, पूजा के समय हम प्रार्थना करके लक्ष्मी मैया के आगे मन्नत मानकर जो इच्छा करते हैं वो ज़रूर पूरी होती है, पर यह दीपक बीच में ही बुझ गया तो अपशगुन होता है और इच्छा पूरी होने में बाधा आ जाती है.
तब से दमयंती हर दीवाली पर लक्ष्मी मैया के आगे सुन्दर फूल चढ़ाने की मन्नत मानकर आगे पढ़ते रहने की इच्छा करती और तीन दिन-रात तक दिए की जी जान से देखरेख करती. दिया बुझने के डर से रात में भी उसे नींद नहीं आती और वो किताबें लेकर बैठ जाती. इस बहाने उस रोशनी में उसकी पढ़ाई भी हो जाती. दीवाली के बाद भी उसका उत्साह पढ़ाई में बना रहता और हर बार परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होकर मन्नत पूरी करना न भूलती. सातवीं कक्षा में आने पर उसने मैया के आगे कक्षा में प्रथम आने की इच्छा की और अधिक मेहनत करने लगी, फलस्वरूप वो कक्षा में प्रथम आ गई.
उसे यह सब पूजा और अखंड दीपक का चमत्कार ही लगता, लेकिन यह जिज्ञासा बनी रहती कि आखिर ऐसा होता कैसे है? आखिर एक दिन उसने अपनी मास्टरनी से इस बारे में पूछा-
“दीदी, यह सब कैसे होता है?”
-देखो बेटे, हम जो सोचते हैं, उसे पूरा करने की मन में इच्छा बनी रहती है और ये विचार वायुमंडल में तरंगित होकर हमारे आसपास वैसा ही वातावरण उत्पन्न कर देते हैं और हम इसे चमत्कार समझ लेते हैं. पूजा और आस्था ही एक ऐसा माध्यम है जो हमारी सोच को पवित्र और निर्दोष बनाता है और हमें फल भी वैसा ही मिलता है.
दमयंती को सारी बात समझ में आ गई और अब वो हर साल अपनी कक्षा में प्रथम आने लगी.
उम्र के १७ वें पायदान तक पहुँचते-पहुँचते होते-होते उसकी आस्था के आयाम और गहरे होते चले गए. ११ वीं कक्षा उसने प्रथम श्रेणी में पास कर ली. वो तो आगे भी पढ़ना चाहती थी लेकिन एक तो गाँव में कालेज नहीं था, दूसरे माँ-पिता को उसके ब्याह की चिंता सताने लगी थी. उम्र का तकाजा भी था, अब ब्याह की बात सुनकर दमयंती बुरा नहीं मानती थी, बल्कि उसके दिल की धड़कनें बढ़ जातीं और गुदगुदी सी होने लगती थी और वो एक संपन्न व सुन्दर, राजकुमार जैसे पति की कल्पना में खो जाती. घरेलू परिस्थितियों के चलते मास्टरनी बनने का विचार उसने यह सोचकर मन में ही सँजोकर रख लिया कि ससुराल में अवसर मिला तो वो ज़रूर अपनी हसरत पूरी करेगी. उसके सौंदर्य और बुद्धिमता की चर्चा पूरे गाँव में फ़ैल चुकी थी, लड़के वालों के रिश्ते भी आने शुरू हो गए थे. इस बार दीवाली पर दमयंती ने लक्ष्मी मैया की प्रतिमा के आगे स्वयं अखंड दीपक जलाया और पूजा के बाद सुन्दर और संपन्न पति की कामना करके ससुराल में भी अखंड दीपक जलाते रहने की मन्नत मानी.
लक्ष्मी मैया उसकी इच्छा कैसे पूरी नहीं करती? उसके गुणों से रीझकर पास के गाँव में ही एक सजातीय संपन्न परिवार में उसका रिश्ता वैभव के साथ तय हो गया. वैभव अपने माँ-पिता का इकलौता पुत्र था, ससुर जी का मिट्टी के पात्रों और मूर्तियों का थोक व्यापार था लेकिन वैभव गाँव के स्कूल में शिक्षण कार्य करने के साथ ही बचे समय में पिता की सहायता भी कर दिया करता था दमयंती ने सोचा भी न था कि उसकी इच्छा इस कदर पूरी हो जाएगी और उसे शिक्षक पति मिलने के साथ ही उसका शिक्षिका बनने का सपना भी साकार हो जाएगा. सगाई के समय वो अपने सपनों के राजकुमार को देखकर फूली नहीं समाई.
आखिर २० वर्ष की आयु में ही वो दुल्हन बनकर ससुराल आ गई और नवजीवन के पहले सोपान पर पैर रखा. सास-ससुर उसे बहुत प्यार-दुलार के साथ रखते थे. वैभव तो उसके रूप गुणों पर फ़िदा था ही. तीन माह बीतते न बीतते वो गर्भवती हो गई. अब उसकी सारी इच्छाएँ पति और आने वाली संतान पर ही केन्द्रित हो गई थीं. वो अगली दीवाली का, जो ६ माह बाद आने वाली थी, बेसब्री से इंतजार करने लगी.
लेकिन देवी-देवता अगर इस तरह इंसानों की इच्छाएँ पूरी करने लगें तो सृष्टि-चक्र में गतिरोध ही न आ जाए! लम्बे जीवन सफ़र में हर इंसान के लिए भाग्य और कर्म की किताब पर भव-बाधाएँ भी उसके जन्म के साथ ही अंकित हो जाती हैं जिन्हें हौसलों से पार करके ही मंजिल तक पहुँचा जा सकता है. दमयंती के जीवन में भी एक दिन अचानक भूचाल सा आ गया. गर्भवती होने के दो महीने बाद ही एक सड़क दुर्घटना में वैभव की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई और दमयंती के भाग्य को दुर्भाग्य के कोहरे ने लील लिया. सास-ससुर ने भी बिना आगा-पीछा सोचे उसे ही अपशगुनी मानकर मायके का रास्ता दिखा दिया. तकदीर के तूफ़ान ने उसे फिर उसी आँगन में उतार दिया जहाँ से बड़े अरमानों के साथ वो ससुराल के लिए विदा हुई थी. हैरान और विवश दमयंती माँ लक्ष्मी के इस अन्याय पर हतप्रभ थी. रोते-रोते माँ से सवाल करती-
“अम्मा, मुझे लक्ष्मी मैया ने अखंड सौभाग्यवती होने का वर माँगने का अवसर क्यों नहीं दिया? दीवाली में दो माह ही तो शेष थे...
“बेटी, शायद तेरा भाग्य बदलने की शक्ति उसमें भी नहीं रही होगी. वरदान भी ईश्वर में आस्था बनाए रखने के लिए ही होते हैं. इतना शोक न करो, अपनी आने वाली संतान की खातिर तुम्हें और न जाने कितने तूफानों से गुज़रना पड़े...जब तक हम जीवित हैं तुम्हें यहाँ कोई तकलीफ नहीं होगी.”
धीरे-धीरे दमयंती ने अपने नसीब से समझौता कर लिया. इस दीवाली पर उसने मन्नत मानकर माँ लक्ष्मी से अपनी भावी संतान के निर्विघ्न जन्म और निरोगी दीर्घजीवन के लिए दुआ माँगी. समय पर उसने स्वस्थ और सुन्दर पुत्र को जन्म दिया. इतना कुछ खोने के बाद जो मिला, उसी को जीने का लक्ष्य बनाकर कुछ समय बाद उसने गाँव के अपने ही स्कूल की प्रधानाध्यापिका के सहयोग से अध्यापन कार्य के लिए आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करके ज़िन्दगी की किताब में नया अध्याय जोड़ दिया. शिक्षिका बनने की उसकी पुरानी हसरत इस तरह उसका सौभाग्य छिनने के बाद पूरी होगी, यह वो कब जानती थी, पर जो कुछ शेष था उसे कुदरत का उपहार मानकर उसने नए सफ़र पर कदम बढ़ा दिया. शिशु की देखरेख की जवाबदारी माँ ने अपने ऊपर ले ली.
दमयंती अब हर दीवाली पर सिर्फ पुत्र, अजीत की सुख समृद्धि और दीर्घ जीवन के लिए मन्नत मानकर अखंड दीपक जलाती. धीरे-धीरे अजीत बड़ा होने लगा और पाँच साल का होते ही दमयंती के स्कूल में ही उसे दाखिला मिल गया. वह भी अपनी माँ की तरह प्रतिभाशाली था. दमयंती के जीवन में एकरसता आ चुकी थी. काल चक्र घूमता रहा, हर साल अखंड दीपक जलता रहा. देखते ही देखते कब वो अधेड़, माँ-पिता वृद्ध और पुत्र युवावस्था में पहुँच गया, पता ही नहीं चला. पिता का काम भी छूट गया था. अब घर के कार्य और खर्च की सारी जवाबदारियाँ दमयंती के ऊपर आ गई थीं. मगर वो हिम्मत के साथ डटी रही. अजीत को स्कूली पढ़ाई पूर्ण होते ही शहर के कालेज में छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश मिल गया. शहर में वो छात्रावास में रहने लगा और खाली समय में स्कूल के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने खर्च का भार अपने ऊपर ले लिया. आखिर ३-४ वर्ष कालेज की पढाई और प्रतियोगी परीक्षाओं से जूझने के बाद उसे उसी शहर में एक अच्छी कंपनी में जॉब भी मिल गया.
इधर गाँव में दमयंती के माँ-पिता एक एक करके उसका साथ छोड़ गए. इतनी कम उम्र और नितांत अकेली दमयंती को अब जीवन पहाड़ सा लगने लगा. अजीत ने घर बेचकर माँ को शहर चलने के लिए कहा मगर वो घर बेचना नहीं चाहती थी. माँ-पिता की एक ही निशानी थी फिर जहाँ वो जन्मी और पली बढ़ी, उस गाँव की गंध को हमेशा के लिए कैसे भुला देती...अजीत से कहा-
“मेरे सगे सम्बन्धी ये गाँव वाले ही हैं बेटे, नौकरी छोड़कर मैं शहर में अकेली कैसे रह सकूंगी? फिर मैं गाँव से भी नाता बनाए रखना चाहती हूँ, इसलिए यह घर मैं नहीं बेच सकती. मैं चाहती हूँ तुम्हारा विवाह इसी घर में हो जाए..."
अजीत ने होश सँभालते ही माँ को संघर्षरत ही देखा था, वो उसकी बात कैसे टालता...मगर वो शादी कालेज में अपने साथ पढ़ने वाली अपनी पसंद की लड़की से करना चाहता था. लड़की के माँ-पिता को तो रिश्ता मंज़ूर था, बस दमयंती को ही देखकर अपनी सहमति की मोहर लगानी थी. दमयंती ने ख़ुशी ख़ुशी बेटे की मुराद पूरी की और अक्षिता बहू बनकर घर में आ गई. कुछ दिनों बाद अपने मन पर मन भर भारी पत्थर रखकर दमयंती उस जीर्ण शीर्ण छोटे से घर को ताला लगाकर आते रहने का वादा करके बेटे-बहू के साथ शहर के लिए विदा हुई.
गाँव और नौकरी तो छूट ही गए थे, शहर की जलवायु भी उसे रास नहीं आई. यहाँ आने के तीन चार महीनों बाद ही उसे जोड़ों के दर्द ने घेर लिया. इलाज और दवाओं के बावजूद उसे कोई लाभ नहीं हुआ बल्कि मर्ज बढ़ता ही गया और धीरे-धीरे उसे पंगु बना कर बिस्तर के हवाले कर दिया. दिनों-दिन वो कमज़ोर होती चली गई. इतनी कम उम्र में ही वो बूढ़ी दिखने लगी थी. जीने का सारा उत्साह जाता रहा और मन ही मन ज़िन्दगी से मुक्त होने की प्रार्थना करने लगी थी.
अक्षिता सुन्दर होने के साथ ही सुशील और संस्कारी थी. उसने घर की सारी जिम्मेदारियाँ अपने ऊपर ले लीं, वो दमयंती को किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं देती थी. दीवाली में कुछ दिन ही शेष थे, दमयंती इस बार अखंड दीपक की जवाबदारी बहू को सौंपना चाहती थी.
घंटों सुधियों के सागर में गोते लगाती हुई दमयंती आखिर भँवर से बाहर निकल आई, उसे इस समय किसी हमदर्द की ज़रूरत महसूस होने लगी जिसके सामने अपना दर्द बयां करके अपने दिल का बोझ हल्का कर सके. उसने अक्षिता को बुलाया और पास बिठाकर अपनी बीती हुई सारी दास्तान और अखंड दीपक की महिमा सुनाकर प्यार से बोली-
“देखो बेटी, आज हमारे पास जो कुछ भी है, माँ लक्ष्मी की कृपा का फल है. दीवाली में एक सप्ताह ही बाकी है. पूजन के लिए आवश्यक सामान की सूची बना लो, फिर अजीत के साथ धनतेरस पर बाजार जाकर सब सामान ले आना. इस बार दीवाली के दिन तुम्हें ही अखंड दीपक जलाना है. पूजा के समय माँ लक्ष्मी के आगे मन्नत मानकर तुम जो भी इच्छा करोगी, लक्ष्मी मैया अवश्य पूरी करेगी”
दमयंती ने प्यार से अक्षिता के सर पर हाथ फेरते हुए कहा-
“जी माँ जी, आप निश्चिन्त रहिये” अक्षिता ने नम्रता से उत्तर दिया.
दीवाली के दिन सास के निर्देशानुसार अक्षिता ने पूजा की सारी तैयारियाँ कर लीं. विधि-विधान के साथ शुद्ध घी का अखंड दीपक जलाया लेकिन पूजा के समय उसके मन में अचानक पाप पनपने लगा. दमयंती की सरलता और भोलापन उसके पाप के परदे के पीछे दब गए. वो भला सास की तीमारदारी कब तक करती रहेगी, अब तो उनको उम्र भर झेलना होगा. और सुसंस्कारों पर स्वार्थ हावी हो गया. उसने नतमस्तक हो माँ लक्ष्मी के आगे मन्नत मानकर इच्छा प्रगट की-
“हे माँ! अगर मुझे किसी तरह अपनी सास से छुटकारा दिला दो तो अगले साल तुम्हारी सोने की प्रतिमा बनवाकर पूजन करूँगी.”
फिर उसने उठकर सास के पाँव छुए और इच्छा पूरी होने का आशीर्वाद लिया. सास ने प्यार से समझाया-
“देखो बहू, अब तुम्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि यह दीपक ३ दिन तक लगातार चौबीसों घंटे जलता रहे, अगर बीच में ही ज्योति बुझ गई तो इच्छा पूरी होने में व्यवधान आ सकता है.”
“जी माँजी, आप चिंता न करें, मैं पूरा ध्यान रखूँगी” मुस्कुराते हुए अक्षिता ने कहा.
अब अक्षिता का पूरा ध्यान दीपक पर ही केन्द्रित था. रात को बार-बार उठकर बाती ठीक करके घी डालती रही. अगले दिन सुबह उठकर स्नान पूजन के बाद वो जैसे ही रसोई में गई तो अचानक उसका जी मिचलाने लगा और उल्टी होने लगी. अनुभवी सास ने देखा तो तुरंत मामला ताड़ लिया. अपनी बीमारी और कमज़ोरी भूलकर उसके पास जाकर पीठ सहलाते हुए बोली-
“देखो बहू, माँ लक्ष्मी ने तुम्हारी मनोकामना पूरी होने का शुभ संकेत दे ही दिया. तुमने अवश्य अपनी गोद हरी होने का वर माँगा होगा...मैंने भी तो मन ही मन यही माँगा था... अब तुम्हें इधर उधर डोलने की कोई आवश्यकता नहीं...मैं सब संभाल लूँगी.”
सुनकर अक्षिता हैरानी से सास को देखने लगी. कहाँ तो उसने सास से मुक्त होने के लिए दुर्भावों का जाल बुनना शुरू किया और कहाँ वे बीमार होते हुए भी...उफ़! उसे स्वयं पर ही ग्लानि होने लगी. यह उसने देवी से क्या माँग लिया... अब वो क्या करे, उसके संस्कार इतने गिरे हुए तो नहीं थे...फिर यह सब कैसे हो गया? असमंजस में डूबी बिस्तर पर जाकर लेट गई. इतने में पतिदेव भी उठ गए. उनको मरी हुई आवाज़ में समाचार सुनाया तो ख़ुशी के मारे उसने अक्षिता को बाँहों में भर लिया. लेकिन उसे गुमसुम देखकर पूछा-
“क्या बात है जान, क्या तुम्हें माँ बनने की ख़ुशी नहीं है?”
“अरे, ख़ुशी क्यों नहीं होगी, बस ज़रा जी मिचला रहा है.”
“चिता मत करो, माँ बहुत अनुभवी हैं, सब संभाल लेंगी. तुम अपने आराम पर पूरा ध्यान देना.”
“मुझे अपनी नहीं, माँ जी की ही चिंता है अजीत... वे अस्वस्थ हैं और उनके ऊपर अब मेरी जवाबदारी भी आ जाएगी...मेरे लिए, अपने आने वाले वंशज के लिए उन्हें स्वस्थ होना ही पड़ेगा...आप उनका नियमित चेकअप करवाते रहिये, हमें उनके सुखद-साए की सख्त आवश्यकता है.”
“ठीक ही कहती हो... अब इस मामले में लापरवाही बिलकुल नहीं होनी चाहिए. आज ही उन्हें डॉक्टर के पास ले जाऊँगा. अब ज़रा चाय तो पिला दो.”
अक्षिता को किचन की ओर जाते देखकर दमयंती ने उसे आराम करने को कहा और स्वयं चाय बनाने लगी. अक्षिता का मन जोर जोर से रोने का हो रहा था लेकिन स्वयं पर काबू रखे हुए थी. पति के दफ्तर जाते ही वो निढाल होकर पलंग पर पसर गई. उसका पूरा ध्यान कमरे और किचन के बीच में बने छोटे से पूजाघर पर था जहाँ अखंड दीपक जल रहा था. उसने कमरे का पर्दा कुछ सरका दिया, अब पूजाघर साफ नज़र आ रहा था. उसने देखा कि माँ जी ने नहाकर धीरे-धीरे पूजा घर की सफाई करके दीपक की बाती ऊपर सरकाई और घी भी डाल दिया. अगरबत्ती लगाकर कुछ देर ध्यान किया फिर रसोई में चली गई.
आज महरी से सारे काम माँ जी ने करवाए और खाना भी खुद बनाया. बीच बीच में अक्षिता का हालचाल पूछकर हिदायतें देती रही.
किसी तरह दिन बीता, रात हुई, माँ जी ने दीपक की देखरेख की जवाबदारी भी अपने ऊपर लेकर उसे पूरा आराम करने को कहा था...पतिदेव गहरी नींद में सो चुके थे. पर अक्षिता की आँखों से नींद गायब थी. वो बार बार उठकर पूजाघर में जलते हुए दीपक की ओर देखती और लक्ष्मी माँ से अपनी माँग को अस्वीकार करने की प्रार्थना करती रही. अन्धविश्वासी तो वो नहीं थी पर सास के अति विश्वास को भी नज़रंदाज़ कैसे करे. अगर माँगी हुई मुराद पूरी हो गई तो??...क्या खुद को कभी माफ़ कर सकेगी? घोर अनर्थ की यही चिंता उसे चैन नहीं लेने दे रही थी.
सोचते-सोचते कब आँख लग गई उसे पता ही नहीं चला. तड़के आँख खुली तो वो पति को नींद में देखकर कमरे से बाहर ही टहलने लगी. पूजाघर, जलता हुआ दीपक देखते-देखते अचानक उसके कानों में सास के कहे हुए शब्द गूँज उठे-
“देखो बहू अब यह दीपक तीन दिन तक अखंड जलते रहना चाहिए वरना इच्छा पूरी होने में व्यवधान आ सकता है.”“अगर यह दीपक ही बुझा दूँ तो?? सास का कहना सच भी हो सकता है. यानी मेरी मन्नत अधूरी रह जाएगी. सासू माँ को तो किसी तरह समझा दूँगी मगर यह दीपक अखंड जलता रहा तो मेरी आत्मज्योति खंड-खंड हो जाएगी और इस दीप-शिखा की आँच में मैं आजीवन झुलसती रहूँगी. अतः मन्नत अधूरी रहने में ही सबकी भलाई है." मन ही मन अक्षिता ने सोचा.
उसने सासू-माँ कमरे में झाँका तो वे सो रही थीं शायद झपकी लग गई होगी. उसने दबे पाँव पूजाघर में जाकर माँ लक्ष्मी से माफ़ी माँगते हुए फूँक मारकर दीपक बुझा दिया और अपने मन से मनों बोझ उतारकर कमरे में आकर चुपचाप आँखें बंद करके लेट गई.
-कल्पना रामानी, नवी मुम्बई
damayantee kee aankhon ke saamane chaahe svachch anant aasamaan thaa, magar usake manaspaotal par ghor kaale baadal umad-ghumad machaa rahe the sahasaa bijalee see kaundhee aur baadal barasane lage usakaa haath barabas hee bheege hue gaalon par chalaa gayaa achaanak damayantee ke manaspatal par ek chitr ubharaa aur usane khud ko apanee umr kee 48 ween seeढ़ee se neeche utarate paayaa har seeढ़ee par bhoolee bisaree yaaden apanaa apanaa aks dikhaatee huee gujarane lageen aur wo jyonhee 12 ween seeढ़ee par pahunchee, use maan kee aawaaz sunaaee dee jo usee ko pukaar rahee thee
-dammo reeeeeeeeeekahaan ho bitiyaa?
“pढ़ rahee thee ammaa!” aawaaz sunakar aangan ke baaharee hisse men lage neem ke ped kee chaayaa men baithee huee 12 warsheey damayantee maan ke saamane aakar khadee ho gaee
-itanaa pढ़kar bhee kyaa karegee beteeshasuraal men to choolhaa-chaukaa hee sanbhaalanaa hai n! aaj skool kee chuttee hai to zaraa dukaan par chalee jaa aur pitaajee ko bhojan ke lie ghar bhej de
“theek hai ammaa, jaa rahee hoon, magar mujhe pढ़aaee ke lie mat tokaa karo, main badee hokar maastaranee bananaa chaahatee hoon”
-mati maaree gaee hai tereebhalaa byaah ke baad tujhe naukaree kaun karane degaa?
“ammaa, abhee se yah sab kyon sochoon? main zaroor maastaranee banoongee dekh lenaa haan
-achchaa jaldee jaadeewaalee men ek hee maheenaa baakee hai, isee seezan men die aur lakshmee-ganesh kee moortiyon kee bikree se tagadee kamaaee ho jaatee hai, baakee ke maheene to kabhee kabhaar hee mittee ke bartan bikate hain yon to garmiyon men ghade aur suraahiyon se bhee khoob kamaaee hotee thee par ab ghar-ghar men phrij kee upasthiti ne unake gढ़ men sendh lagaa dee hai betee phir tere byaah ke lie bhee to rakam jodanee hai n
“jaa rahee hoon ammaa par baar baar yah byaah waalee baat mat kiyaa karo”
gareeb kumhaar dampati kee betee damayantee gaanv ke ekamaatr haaeeskool men kakshaa saataween kee chaatraa thee wo pढ़aaee ke saath-saath ghar par maan tathaa dukaan par pitaa ke kaamon men haath bantaatee aur maukaa paakar jab-tab aangan waale neem ke ped ke neeche kitaaben lekar pahunch jaatee tathaa man lagaakar pढ़tee rahatee waise to wo har kakshaa men paas hotee aaee thee magar usakaa kakshaa men pratham aane kaa sapanaa pooraa naheen ho paataa thaa bachapan se hee wo har deewaalee par maan ko lakshmee maiyaa kee naee pratimaa ke aage badaa saa diyaa jalaakar poojaa karate hue dekhatee aaee thee maan use teen din tak die kee dekharekh kee jawaabadaaree saunpakar kahatee,
-dekho dammo, is die kee lau kam hone lage to baatee sarakaakar kuch oopar karanaa aur die men tel bhee daalatee rahanaateen din-raat tak yah deepak aise hee jalate rahanaa chaahie, agar beech men hee bujh gayaa to lakshmee maiyaa naaraaz ho jaaegee
“phir kyaa hogaa ammaa?” dammo maasoomiyat se pooch baithatee
-dekho betee, poojaa ke samay ham praarthanaa karake lakshmee maiyaa ke aage mannat maanakar jo ichchaa karate hain wo zaroor pooree hotee hai, par yah deepak beech men hee bujh gayaa to apashagun hotaa hai aur ichchaa pooree hone men baadhaa aa jaatee hai
tab se damayantee har deewaalee par lakshmee maiyaa ke aage sundar phool chढ़aane kee mannat maanakar aage pढ़te rahane kee ichchaa karatee aur teen din-raat tak die kee jee jaan se dekharekh karatee diyaa bujhane ke dar se raat men bhee use neend naheen aatee aur wo kitaaben lekar baith jaatee is bahaane us roshanee men usakee pढ़aaee bhee ho jaatee deewaalee ke baad bhee usakaa utsaah pढ़aaee men banaa rahataa aur har baar pareekshaa men achche ankon se paas hokar mannat pooree karanaa n bhoolatee saataween kakshaa men aane par usane maiyaa ke aage kakshaa men pratham aane kee ichchaa kee aur adhik mehanat karane lagee, phalasvaroop wo kakshaa men pratham aa gaee
use yah sab poojaa aur akhand deepak kaa chamatkaar hee lagataa, lekin yah jijnaasaa banee rahatee ki aakhir aisaa hotaa kaise hai? aakhir ek din usane apanee maastaranee se is baare men poochaa-
“deedee, yah sab kaise hotaa hai?”
-dekho bete, ham jo sochate hain, use pooraa karane kee man men ichchaa banee rahatee hai aur ye wichaar waayumandal men tarangit hokar hamaare aasapaas waisaa hee waataawaran utpann kar dete hain aur ham ise chamatkaar samajh lete hain poojaa aur aasthaa hee ek aisaa maadhyam hai jo hamaaree soch ko pawitr aur nirdosh banaataa hai aur hamen phal bhee waisaa hee milataa hai
damayantee ko saaree baat samajh men aa gaee aur ab wo har saal apanee kakshaa men pratham aane lagee
umr ke 17 wen paayadaan tak pahunchate-pahunchate hote-hote usakee aasthaa ke aayaam aur gahare hote chale gae 11 ween kakshaa usane pratham shrenee men paas kar lee wo to aage bhee pढ़naa chaahatee thee lekin ek to gaanv men kaalej naheen thaa, doosare maan-pitaa ko usake byaah kee chintaa sataane lagee thee umr kaa takaajaa bhee thaa, ab byaah kee baat sunakar damayantee buraa naheen maanatee thee, balki usake dil kee dhadakanen bढ़ jaateen aur gudagudee see hone lagatee thee aur wo ek sanpann w sundar, raajakumaar jaise pati kee kalpanaa men kho jaatee ghareloo paristhitiyon ke chalate maastaranee banane kaa wichaar usane yah sochakar man men hee sanjokar rakh liyaa ki sasuraal men awasar milaa to wo zaroor apanee hasarat pooree karegee usake saundary aur buddhimataa kee charchaa poore gaanv men fail chukee thee, ladake waalon ke rishte bhee aane shuroo ho gae the is baar deewaalee par damayantee ne lakshmee maiyaa kee pratimaa ke aage svayan akhand deepak jalaayaa aur poojaa ke baad sundar aur sanpann pati kee kaamanaa karake sasuraal men bhee akhand deepak jalaate rahane kee mannat maanee
lakshmee maiyaa usakee ichchaa kaise pooree naheen karatee? usake gunon se reejhakar paas ke gaanv men hee ek sajaateey sanpann pariwaar men usakaa rishtaa waibhaw ke saath tay ho gayaa waibhaw apane maan-pitaa kaa ikalautaa putr thaa, sasur jee kaa mittee ke paatron aur moortiyon kaa thok wyaapaar thaa lekin waibhaw gaanv ke skool men shikshan kaary karane ke saath hee bache samay men pitaa kee sahaayataa bhee kar diyaa karataa thaa damayantee ne sochaa bhee n thaa ki usakee ichchaa is kadar pooree ho jaaegee aur use shikshak pati milane ke saath hee usakaa shikshikaa banane kaa sapanaa bhee saakaar ho jaaegaa sagaaee ke samay wo apane sapanon ke raajakumaar ko dekhakar phoolee naheen samaaee
aakhir 20 warsh kee aayu men hee wo dulhan banakar sasuraal aa gaee aur nawajeewan ke pahale sopaan par pair rakhaa saas-sasur use bahut pyaar-dulaar ke saath rakhate the waibhaw to usake roop gunon par fidaa thaa hee teen maah beetate n beetate wo garbhawatee ho gaee ab usakee saaree ichchaaen pati aur aane waalee santaan par hee kendrit ho gaee theen wo agalee deewaalee kaa, jo 6 maah baad aane waalee thee, besabree se intajaar karane lagee
lekin dewee-dewataa agar is tarah insaanon kee ichchaaen pooree karane lagen to sriishti-chakr men gatirodh hee n aa jaae! lambe jeewan safar men har insaan ke lie bhaagy aur karm kee kitaab par bhaw-baadhaaen bhee usake janm ke saath hee ankit ho jaatee hain jinhen hausalon se paar karake hee manjil tak pahunchaa jaa sakataa hai damayantee ke jeewan men bhee ek din achaanak bhoochaal saa aa gayaa garbhawatee hone ke do maheene baad hee ek sadak durghatanaa men waibhaw kee durghatanaa sthal par hee mriityu ho gaee aur damayantee ke bhaagy ko durbhaagy ke kohare ne leel liyaa saas-sasur ne bhee binaa aagaa-peechaa soche use hee apashagunee maanakar maayake kaa raastaa dikhaa diyaa takadeer ke toofaan ne use phir usee aangan men utaar diyaa jahaan se bade aramaanon ke saath wo sasuraal ke lie widaa huee thee hairaan aur wiwash damayantee maan lakshmee ke is anyaay par hataprabh thee rote-rote maan se sawaal karatee-
“ammaa, mujhe lakshmee maiyaa ne akhand saubhaagyawatee hone kaa war maangane kaa awasar kyon naheen diyaa? deewaalee men do maah hee to shesh the
“betee, shaayad teraa bhaagy badalane kee shakti usamen bhee naheen rahee hogee waradaan bhee eeshvar men aasthaa banaae rakhane ke lie hee hote hain itanaa shok n karo, apanee aane waalee santaan kee khaatir tumhen aur n jaane kitane toophaanon se guzaranaa padejab tak ham jeewit hain tumhen yahaan koee takaleeph naheen hogee”
dheere-dheere damayantee ne apane naseeb se samajhautaa kar liyaa is deewaalee par usane mannat maanakar maan lakshmee se apanee bhaawee santaan ke nirvighn janm aur nirogee deerghajeewan ke lie duaa maangee samay par usane svasth aur sundar putr ko janm diyaa itanaa kuch khone ke baad jo milaa, usee ko jeene kaa lakshy banaakar kuch samay baad usane gaanv ke apane hee skool kee pradhaanaadhyaapikaa ke sahayog se adhyaapan kaary ke lie aawashyak aupachaarikataaen pooree karake zindagee kee kitaab men nayaa adhyaay jod diyaa shikshikaa banane kee usakee puraanee hasarat is tarah usakaa saubhaagy chinane ke baad pooree hogee, yah wo kab jaanatee thee, par jo kuch shesh thaa use kudarat kaa upahaar maanakar usane nae safar par kadam bढ़aa diyaa shishu kee dekharekh kee jawaabadaaree maan ne apane oopar le lee
damayantee ab har deewaalee par sirph putr, ajeet kee sukh samriiddhi aur deergh jeewan ke lie mannat maanakar akhand deepak jalaatee dheere-dheere ajeet badaa hone lagaa aur paanch saal kaa hote hee damayantee ke skool men hee use daakhilaa mil gayaa wah bhee apanee maan kee tarah pratibhaashaalee thaa damayantee ke jeewan men ekarasataa aa chukee thee kaal chakr ghoomataa rahaa, har saal akhand deepak jalataa rahaa dekhate hee dekhate kab wo adhed, maan-pitaa wriiddh aur putr yuwaawasthaa men pahunch gayaa, pataa hee naheen chalaa pitaa kaa kaam bhee choot gayaa thaa ab ghar ke kaary aur kharch kee saaree jawaabadaariyaan damayantee ke oopar aa gaee theen magar wo himmat ke saath datee rahee ajeet ko skoolee pढ़aaee poorn hote hee shahar ke kaalej men chaatravriitti ke saath prawesh mil gayaa shahar men wo chaatraawaas men rahane lagaa aur khaalee samay men skool ke bachchon ko tyooshan pढ़aakar apane kharch kaa bhaar apane oopar le liyaa aakhir 3-4 warsh kaalej kee padhaaee aur pratiyogee pareekshaaon se joojhane ke baad use usee shahar men ek achchee kanpanee men jॉb bhee mil gayaa
idhar gaanv men damayantee ke maan-pitaa ek ek karake usakaa saath chod gae itanee kam umr aur nitaant akelee damayantee ko ab jeewan pahaad saa lagane lagaa ajeet ne ghar bechakar maan ko shahar chalane ke lie kahaa magar wo ghar bechanaa naheen chaahatee thee maan-pitaa kee ek hee nishaanee thee phir jahaan wo janmee aur palee bढ़ee, us gaanv kee gandh ko hameshaa ke lie kaise bhulaa deteeajeet se kahaa-
“mere sage sambandhee ye gaanv waale hee hain bete, naukaree chodakar main shahar men akelee kaise rah sakoongee? phir main gaanv se bhee naataa banaae rakhanaa chaahatee hoon, isalie yah ghar main naheen bech sakatee main chaahatee hoon tumhaaraa wiwaah isee ghar men ho jaae"
ajeet ne hosh sanbhaalate hee maan ko sangharsharat hee dekhaa thaa, wo usakee baat kaise taalataamagar wo shaadee kaalej men apane saath pढ़ne waalee apanee pasand kee ladakee se karanaa chaahataa thaa ladakee ke maan-pitaa ko to rishtaa manzoor thaa, bas damayantee ko hee dekhakar apanee sahamati kee mohar lagaanee thee damayantee ne kushee kushee bete kee muraad pooree kee aur akshitaa bahoo banakar ghar men aa gaee kuch dinon baad apane man par man bhar bhaaree patthar rakhakar damayantee us jeern sheern chote se ghar ko taalaa lagaakar aate rahane kaa waadaa karake bete-bahoo ke saath shahar ke lie widaa huee
gaanv aur naukaree to choot hee gae the, shahar kee jalawaayu bhee use raas naheen aaee yahaan aane ke teen chaar maheenon baad hee use jodon ke dard ne gher liyaa ilaaj aur dawaaon ke baawajood use koee laabh naheen huaa balki marj bढ़taa hee gayaa aur dheere-dheere use pangu banaa kar bistar ke hawaale kar diyaa dinon-din wo kamazor hotee chalee gaee itanee kam umr men hee wo booढ़ee dikhane lagee thee jeene kaa saaraa utsaah jaataa rahaa aur man hee man zindagee se mukt hone kee praarthanaa karane lagee thee
akshitaa sundar hone ke saath hee susheel aur sanskaaree thee usane ghar kee saaree jimmedaariyaan apane oopar le leen, wo damayantee ko kisee tarah kee shikaayat kaa maukaa naheen detee thee deewaalee men kuch din hee shesh the, damayantee is baar akhand deepak kee jawaabadaaree bahoo ko saunpanaa chaahatee thee
ghanton sudhiyon ke saagar men gote lagaatee huee damayantee aakhir bhanvar se baahar nikal aaee, use is samay kisee hamadard kee zaroorat mahasoos hone lagee jisake saamane apanaa dard bayaan karake apane dil kaa bojh halkaa kar sake usane akshitaa ko bulaayaa aur paas bithaakar apanee beetee huee saaree daastaan aur akhand deepak kee mahimaa sunaakar pyaar se bolee-
“dekho betee, aaj hamaare paas jo kuch bhee hai, maan lakshmee kee kriipaa kaa phal hai deewaalee men ek saptaah hee baakee hai poojan ke lie aawashyak saamaan kee soochee banaa lo, phir ajeet ke saath dhanateras par baajaar jaakar sab saamaan le aanaa is baar deewaalee ke din tumhen hee akhand deepak jalaanaa hai poojaa ke samay maan lakshmee ke aage mannat maanakar tum jo bhee ichchaa karogee, lakshmee maiyaa awashy pooree karegee”
damayantee ne pyaar se akshitaa ke sar par haath pherate hue kahaa-
“jee maan jee, aap nishchint rahiye” akshitaa ne namrataa se uttar diyaa
deewaalee ke din saas ke nirdeshaanusaar akshitaa ne poojaa kee saaree taiyaariyaan kar leen widhi-widhaan ke saath shuddh ghee kaa akhand deepak jalaayaa lekin poojaa ke samay usake man men achaanak paap panapane lagaa damayantee kee saralataa aur bholaapan usake paap ke parade ke peeche dab gae wo bhalaa saas kee teemaaradaaree kab tak karatee rahegee, ab to unako umr bhar jhelanaa hogaa aur susanskaaron par svaarth haawee ho gayaa usane natamastak ho maan lakshmee ke aage mannat maanakar ichchaa pragat kee-
“he maan! agar mujhe kisee tarah apanee saas se chutakaaraa dilaa do to agale saal tumhaaree sone kee pratimaa banawaakar poojan karoongee”
phir usane uthakar saas ke paanv chue aur ichchaa pooree hone kaa aasheervaad liyaa saas ne pyaar se samajhaayaa-
“dekho bahoo, ab tumhen is baat kaa wishesh dhyaan rakhanaa hogaa ki yah deepak 3 din tak lagaataar chaubeeson ghante jalataa rahe, agar beech men hee jyoti bujh gaee to ichchaa pooree hone men wyawadhaan aa sakataa hai”
“jee maanjee, aap chintaa n karen, main pooraa dhyaan rakhoongee” muskuraate hue akshitaa ne kahaa
ab akshitaa kaa pooraa dhyaan deepak par hee kendrit thaa raat ko baar-baar uthakar baatee theek karake ghee daalatee rahee agale din subah uthakar snaan poojan ke baad wo jaise hee rasoee men gaee to achaanak usakaa jee michalaane lagaa aur ultee hone lagee anubhawee saas ne dekhaa to turant maamalaa taad liyaa apanee beemaaree aur kamazoree bhoolakar usake paas jaakar peeth sahalaate hue bolee-
“dekho bahoo, maan lakshmee ne tumhaaree manokaamanaa pooree hone kaa shubh sanket de hee diyaa tumane awashy apanee god haree hone kaa war maangaa hogaamainne bhee to man hee man yahee maangaa thaa ab tumhen idhar udhar dolane kee koee aawashyakataa naheenmain sab sanbhaal loongee”
sunakar akshitaa hairaanee se saas ko dekhane lagee kahaan to usane saas se mukt hone ke lie durbhaawon kaa jaal bunanaa shuroo kiyaa aur kahaan we beemaar hote hue bheeuf! use svayan par hee glaani hone lagee yah usane dewee se kyaa maang liyaa ab wo kyaa kare, usake sanskaar itane gire hue to naheen thephir yah sab kaise ho gayaa? asamanjas men doobee bistar par jaakar let gaee itane men patidew bhee uth gae unako maree huee aawaaz men samaachaar sunaayaa to kushee ke maare usane akshitaa ko baanhon men bhar liyaa lekin use gumasum dekhakar poochaa-
“kyaa baat hai jaan, kyaa tumhen maan banane kee kushee naheen hai?”
“are, kushee kyon naheen hogee, bas zaraa jee michalaa rahaa hai”
“chitaa mat karo, maan bahut anubhawee hain, sab sanbhaal lengee tum apane aaraam par pooraa dhyaan denaa”
“mujhe apanee naheen, maan jee kee hee chintaa hai ajeet we asvasth hain aur unake oopar ab meree jawaabadaaree bhee aa jaaegeemere lie, apane aane waale wanshaj ke lie unhen svasth honaa hee padegaaaap unakaa niyamit chekaap karawaate rahiye, hamen unake sukhad-saae kee sakht aawashyakataa hai”
“theek hee kahatee ho ab is maamale men laaparawaahee bilakul naheen honee chaahie aaj hee unhen dॉktar ke paas le jaaoongaa ab zaraa chaay to pilaa do”
akshitaa ko kichan kee or jaate dekhakar damayantee ne use aaraam karane ko kahaa aur svayan chaay banaane lagee akshitaa kaa man jor jor se rone kaa ho rahaa thaa lekin svayan par kaaboo rakhe hue thee pati ke daphtar jaate hee wo nidhaal hokar palang par pasar gaee usakaa pooraa dhyaan kamare aur kichan ke beech men bane chote se poojaaghar par thaa jahaan akhand deepak jal rahaa thaa usane kamare kaa pardaa kuch sarakaa diyaa, ab poojaaghar saaph nazar aa rahaa thaa usane dekhaa ki maan jee ne nahaakar dheere-dheere poojaa ghar kee saphaaee karake deepak kee baatee oopar sarakaaee aur ghee bhee daal diyaa agarabattee lagaakar kuch der dhyaan kiyaa phir rasoee men chalee gaee
aaj maharee se saare kaam maan jee ne karawaae aur khaanaa bhee khud banaayaa beech beech men akshitaa kaa haalachaal poochakar hidaayaten detee rahee
kisee tarah din beetaa, raat huee, maan jee ne deepak kee dekharekh kee jawaabadaaree bhee apane oopar lekar use pooraa aaraam karane ko kahaa thaapatidew gaharee neend men so chuke the par akshitaa kee aankhon se neend gaayab thee wo baar baar uthakar poojaaghar men jalate hue deepak kee or dekhatee aur lakshmee maan se apanee maang ko asveekaar karane kee praarthanaa karatee rahee andhawishvaasee to wo naheen thee par saas ke ati wishvaas ko bhee nazarandaaz kaise kare agar maangee huee muraad pooree ho gaee to??kyaa khud ko kabhee maaf kar sakegee? ghor anarth kee yahee chintaa use chain naheen lene de rahee thee
sochate-sochate kab aankh lag gaee use pataa hee naheen chalaa tadake aankh khulee to wo pati ko neend men dekhakar kamare se baahar hee tahalane lagee poojaaghar, jalataa huaa deepak dekhate-dekhate achaanak usake kaanon men saas ke kahe hue shabd goonj uthe-
“dekho bahoo ab yah deepak teen din tak akhand jalate rahanaa chaahie waranaa ichchaa pooree hone men wyawadhaan aa sakataa hai”“agar yah deepak hee bujhaa doon to?? saas kaa kahanaa sach bhee ho sakataa hai yaanee meree mannat adhooree rah jaaegee saasoo maan ko to kisee tarah samajhaa doongee magar yah deepak akhand jalataa rahaa to meree aatmajyoti khand-khand ho jaaegee aur is deep-shikhaa kee aanch men main aajeewan jhulasatee rahoongee atah mannat adhooree rahane men hee sabakee bhalaaee hai" man hee man akshitaa ne sochaa
usane saasoo-maan kamare men jhaankaa to we so rahee theen shaayad jhapakee lag gaee hogee usane dabe paanv poojaaghar men jaakar maan lakshmee se maafee maangate hue phoonk maarakar deepak bujhaa diyaa aur apane man se manon bojh utaarakar kamare men aakar chupachaap aankhen band karake let gaee
-kalpanaa raamaanee, nawee mumbaee