कल्पना रामानी Kalpana Ramani कल्पना रामानी कवयित्री  ·  १९५१ – २०२३ poet  ·  1951 – 2023 कवयित्री  ·  १९५१ – २०२३
सभी रचनाएँ All writings सभ रचनाऊं
कल्पना रामानी Kalpana Ramani कल्पना रामानी कहानी Story कहाणी · रचना १०८ / ११४ № 108 of 114 रचना १०८ / ११४
२८ मार्च २०२१ 28 March 2021 २८ मार्च २०२१

उसने छुआ था भाग 2 usane chuaa thaa bhaag 2 उसने छुआ था भाग 2

उस दिन सुप्रिया की अचानक आँख खुली तो दंग रह गई। यह क्या? रात के दो बज गए और वो अभी तक बिस्तर पर नहीं गई। उसे याद आया कि बर्तन धोते-धोते वो किसी भी बर्तन पर कभी राख से तो कभी पानी से गणित का सवाल भी हल करने में जुटी थी। कल गणित का मासिक पर्चा है, और वो एक सवाल हल नहीं कर पा रही थी। पिता हमेशा उसकी सहायता किया करते थे लेकिन समयाभाव के कारण उन्होंने भी कह दिया था कि मैं काफी सिखा चुका हूँ अब स्वयं कोशिश करो।

विद्यालय दस बजे खुलता है लेकिन माँ की अस्वस्थता के कारण सुबह होते ही घर के सारे कार्य उसे ही करने होते हैं, अतः पढ़ाई के लिए देर रात तक जागती है और फिर प्रातः चार बजे उठकर शेष कार्य पूर्ण कर लेती है। अब तो लगता है वो सवाल छूट जाएगा। लेकिन अगर वही सवाल पर्चे में आ गया तो? १०० में से पूरे १५ अंक कम हो जाएँगे। सोचकर ही उसका मन भारी हो गया।

११ वीं कक्षा की छात्रा सुप्रिया के पिता की एक बैंक में कैशियर के पद पर सरकारी नौकरी थी, साल दो साल में तबादला होता रहता था। दो साल पहले उनका तबादला टिमोरा शहर में हुआ था. जिसे गाँव और शहर के बीच की श्रेणी में ही रखा जा सकता था

उसका घर शहर की मुख्य कॉलोनी से अलग पिताजी के ऑफिस के निकट ही एक भवन की प्रथम मंजिल पर था. वहाँ घर कम थे. कुछ दुकानें अवश्य थीं जहाँ से आवश्कता का हर सामान उपलब्ध हो जाता था.

वहाँ सिर्फ ११ वीं तक ही पढ़ाई की सुविधा थी। उसने यहाँ पर नौवीं कक्षा से विज्ञान विषय ले लिया था। जिसमें सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तीन विशेष विषय-भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और गणित पढ़ाए जाते थे। सुप्रिया बहुत प्रतिभाशाली थी, गणित में हमेशा १०० प्रतिशत अंक प्राप्त करती थी जल्दी ही उसने यहाँ भी सभी शिक्षकों का मन जीत लिया था।

कक्षा के ५० छात्रों में  लड़कियाँ सिर्फ चार ही थीं। लता उसके साथ की बेंच पर बैठती थी। वह उसकी प्रतिभा से बहुत प्रभावित थी। धीरे-धीरे दोनों में अच्छी मित्रता हो गई थी। नई जगह होने के कारण सुप्रिया को लता का साथ बहुत भाता। हर बात में एक दूसरे की सहायता करतीं।

लता गणित में कमजोर थी, अतः सुप्रिया उसकी काफी मदद करती थी। सह शिक्षा अवश्य थी लेकिन विद्यालय के नियम बहुत कठोर थे, अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता था। लड़कियों को शिक्षक के आने तक कक्षा के बाहर ही इंतज़ार करना होता था, और विषय का घंटा समाप्त होते ही पहले लड़कियाँ बाहर निकलतीं उसके बाद ही शिक्षक बाहर आते थे।

सुप्रिया ने नौवीं कक्षा में प्रथम आने वाले पहले के मेधावी छात्रों को मात देकर गणित में विशेष १०० प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था.

दसवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में भी उसने तीनों विषयों में विशेष योग्यता के साथ कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किये थे. ११ वीं की परीक्षा भी बोर्ड से होनी थीं, अतः उसे मेहनत भी बहुत करनी थी।

उसने जल्दी जल्दी रगड़कर बर्तन धोए। आहट से माँ की नींद खुल गई। रसोई में आकर हैरान होकर बेटी से पूछा-“क्या हुआ प्रिया बेटी, अभी तक रसोई में क्या कर रही हो?”

“माँ, मेरा एक सवाल हल नहीं हुआ, कल गणित का पर्चा है, और...” उसकी आँखों में आँसू आ गए।

माँ ने उसे प्यार से गले लगा लिया।

“तो क्या हुआ? यह तो मासिक पर्चा है,  इतना परेशान होने की क्या आवश्यकता है?”

अब सुप्रिया माँ को कैसे समझाती कि यह साल उसके लिए कितना महत्व पूर्ण है, और गणित में एक अंक भी कम होना उसे कितने तनाव में डाल देता है।

बत्ती बुझाकर वो बिस्तर पर चली गई लेकिन नींद तो जैसे रूठी हुई थी। झपकी लगती और ख्वाब में उसे सवाल दिखने लगता। जैसे तैसे सुबह हुई। उसने जल्दी से सारे काम निपटाए और तैयार होकर फिर से सवाल हल करने में जुट गई।

विद्यालय घर से काफी दूर था।  फिर भी वह  स्कूल हमेशा पक्की सड़क वाले लंबे रास्ते से जाया करती थी। पहुँचने में आधा घंटा लग जाता था। एक कच्चा रास्ता खेतों से होकर भी जाता था,  जब देर हो जाती तो उसी रास्ते से चल देती थी जो उसे १० मिनिट में पहुँचा देता था।

लेकिन उसका घर पिता के कार्यालय के पास होने के कारण मुख्य बस्ती से दूर था और यहाँ से उसे अकेली जाना होता था अतः वहाँ से आते जाते मनचलों की छेड़छाड़ का डर भी बना रहता था।

विद्यालय १० बजे खुलता था, पिता का कार्यालय जाने का भी यही समय होता था। उसने तैयार होते हुए जब बेटी को तनाव में देखा तो उसे याद आया कि सुप्रिया ने एक सवाल का हल पूछा था। उसको पछतावा हुआ कि वो बेटी की मदद क्यों नहीं कर पाया। उसने सुप्रिया से सवाल दिखाने को कहा तो सुप्रिया की जैसे बाँछें खिल गईं। १५ मिनिट में पिता ने हल निकाल कर दे दिया।

जुलाई का महीना था, बाहर घनघोर वर्षा हो रही थी। मौसम में काफी ठंडक हो गई थी। लेकिन अब उसे कोई चिंता नहीं थी। उसे जैसे पंख लग गए थे। उसने घड़ी देखी तो घबरा गई।  पौने दस बज रहे थे।अतः उसने काँपते मन से खेतों के बीच वाले कच्चे रास्ते से जाने का निर्णय लिया।

क्रमशः

us din supriyaa kee achaanak aankh khulee to dang rah gaee yah kyaa? raat ke do baj gae aur wo abhee tak bistar par naheen gaee use yaad aayaa ki bartan dhote-dhote wo kisee bhee bartan par kabhee raakh se to kabhee paanee se ganit kaa sawaal bhee hal karane men jutee thee kal ganit kaa maasik parchaa hai, aur wo ek sawaal hal naheen kar paa rahee thee pitaa hameshaa usakee sahaayataa kiyaa karate the lekin samayaabhaaw ke kaaran unhonne bhee kah diyaa thaa ki main kaaphee sikhaa chukaa hoon ab svayan koshish karo

·

widyaalay das baje khulataa hai lekin maan kee asvasthataa ke kaaran subah hote hee ghar ke saare kaary use hee karane hote hain, atah pढ़aaee ke lie der raat tak jaagatee hai aur phir praatah chaar baje uthakar shesh kaary poorn kar letee hai ab to lagataa hai wo sawaal choot jaaegaa lekin agar wahee sawaal parche men aa gayaa to? 100 men se poore 15 ank kam ho jaaenge sochakar hee usakaa man bhaaree ho gayaa

·

11 ween kakshaa kee chaatraa supriyaa ke pitaa kee ek baink men kaishiyar ke pad par sarakaaree naukaree thee, saal do saal men tabaadalaa hotaa rahataa thaa do saal pahale unakaa tabaadalaa timoraa shahar men huaa thaa jise gaanv aur shahar ke beech kee shrenee men hee rakhaa jaa sakataa thaa

·

usakaa ghar shahar kee mukhy kॉlonee se alag pitaajee ke ऑphis ke nikat hee ek bhawan kee pratham manjil par thaa wahaan ghar kam the kuch dukaanen awashy theen jahaan se aawashkataa kaa har saamaan upalabdh ho jaataa thaa

·

wahaan sirph 11 ween tak hee pढ़aaee kee suwidhaa thee usane yahaan par nauween kakshaa se wijnaan wishay le liyaa thaa jisamen saamaany hindee aur angrejee ke alaawaa teen wishesh wishay-bhautik shaastr, rasaayan shaastr aur ganit pढ़aae jaate the supriyaa bahut pratibhaashaalee thee, ganit men hameshaa 100 pratishat ank praapt karatee thee jaldee hee usane yahaan bhee sabhee shikshakon kaa man jeet liyaa thaa

·

kakshaa ke 50 chaatron men ladakiyaan sirph chaar hee theen lataa usake saath kee bench par baithatee thee wah usakee pratibhaa se bahut prabhaawit thee dheere-dheere donon men achchee mitrataa ho gaee thee naee jagah hone ke kaaran supriyaa ko lataa kaa saath bahut bhaataa har baat men ek doosare kee sahaayataa karateen

·

lataa ganit men kamajor thee, atah supriyaa usakee kaaphee madad karatee thee sah shikshaa awashy thee lekin widyaalay ke niyam bahut kathor the, anushaasan kaa wishesh dhyaan rakhaa jaataa thaa ladakiyon ko shikshak ke aane tak kakshaa ke baahar hee intazaar karanaa hotaa thaa, aur wishay kaa ghantaa samaapt hote hee pahale ladakiyaan baahar nikalateen usake baad hee shikshak baahar aate the

·

supriyaa ne nauween kakshaa men pratham aane waale pahale ke medhaawee chaatron ko maat dekar ganit men wishesh 100 pratishat ankon ke saath pratham sthaan praapt kiyaa thaa

dasaween bord kee waarshik pareekshaa men bhee usane teenon wishayon men wishesh yogyataa ke saath kakshaa men sarvochch ank praapt kiye the 11 ween kee pareekshaa bhee bord se honee theen, atah use mehanat bhee bahut karanee thee

·

usane jaldee jaldee ragadakar bartan dhoe aahat se maan kee neend khul gaee rasoee men aakar hairaan hokar betee se poochaa-“kyaa huaa priyaa betee, abhee tak rasoee men kyaa kar rahee ho?”

“maan, meraa ek sawaal hal naheen huaa, kal ganit kaa parchaa hai, aur” usakee aankhon men aansoo aa gae

maan ne use pyaar se gale lagaa liyaa

·

“to kyaa huaa? yah to maasik parchaa hai, itanaa pareshaan hone kee kyaa aawashyakataa hai?”

ab supriyaa maan ko kaise samajhaatee ki yah saal usake lie kitanaa mahatv poorn hai, aur ganit men ek ank bhee kam honaa use kitane tanaaw men daal detaa hai

·

battee bujhaakar wo bistar par chalee gaee lekin neend to jaise roothee huee thee jhapakee lagatee aur khvaab men use sawaal dikhane lagataa jaise taise subah huee usane jaldee se saare kaam nipataae aur taiyaar hokar phir se sawaal hal karane men jut gaee

·

widyaalay ghar se kaaphee door thaa phir bhee wah skool hameshaa pakkee sadak waale lanbe raaste se jaayaa karatee thee pahunchane men aadhaa ghantaa lag jaataa thaa ek kachchaa raastaa kheton se hokar bhee jaataa thaa, jab der ho jaatee to usee raaste se chal detee thee jo use 10 minit men pahunchaa detaa thaa

·

lekin usakaa ghar pitaa ke kaaryaalay ke paas hone ke kaaran mukhy bastee se door thaa aur yahaan se use akelee jaanaa hotaa thaa atah wahaan se aate jaate manachalon kee chedachaad kaa dar bhee banaa rahataa thaa

·

widyaalay 10 baje khulataa thaa, pitaa kaa kaaryaalay jaane kaa bhee yahee samay hotaa thaa usane taiyaar hote hue jab betee ko tanaaw men dekhaa to use yaad aayaa ki supriyaa ne ek sawaal kaa hal poochaa thaa usako pachataawaa huaa ki wo betee kee madad kyon naheen kar paayaa usane supriyaa se sawaal dikhaane ko kahaa to supriyaa kee jaise baanchen khil gaeen 15 minit men pitaa ne hal nikaal kar de diyaa

·

julaaee kaa maheenaa thaa, baahar ghanaghor warshaa ho rahee thee mausam men kaaphee thandak ho gaee thee lekin ab use koee chintaa naheen thee use jaise pankh lag gae the usane ghadee dekhee to ghabaraa gaee paune das baj rahe theatah usane kaanpate man se kheton ke beech waale kachche raaste se jaane kaa nirnay liyaa

·

kramashah

उस दिन सुप्रिया की अचानक आँख खुली तो दंग रह गई। यह क्या? रात के दो बज गए और वो अभी तक बिस्तर पर नहीं गई। उसे याद आया कि बर्तन धोते-धोते वो किसी भी बर्तन पर कभी राख से तो कभी पानी से गणित का सवाल भी हल करने में जुटी थी। कल गणित का मासिक पर्चा है, और वो एक सवाल हल नहीं कर पा रही थी। पिता हमेशा उसकी सहायता किया करते थे लेकिन समयाभाव के कारण उन्होंने भी कह दिया था कि मैं काफी सिखा चुका हूँ अब स्वयं कोशिश करो।

विद्यालय दस बजे खुलता है लेकिन माँ की अस्वस्थता के कारण सुबह होते ही घर के सारे कार्य उसे ही करने होते हैं, अतः पढ़ाई के लिए देर रात तक जागती है और फिर प्रातः चार बजे उठकर शेष कार्य पूर्ण कर लेती है। अब तो लगता है वो सवाल छूट जाएगा। लेकिन अगर वही सवाल पर्चे में आ गया तो? १०० में से पूरे १५ अंक कम हो जाएँगे। सोचकर ही उसका मन भारी हो गया।

११ वीं कक्षा की छात्रा सुप्रिया के पिता की एक बैंक में कैशियर के पद पर सरकारी नौकरी थी, साल दो साल में तबादला होता रहता था। दो साल पहले उनका तबादला टिमोरा शहर में हुआ था. जिसे गाँव और शहर के बीच की श्रेणी में ही रखा जा सकता था

उसका घर शहर की मुख्य कॉलोनी से अलग पिताजी के ऑफिस के निकट ही एक भवन की प्रथम मंजिल पर था. वहाँ घर कम थे. कुछ दुकानें अवश्य थीं जहाँ से आवश्कता का हर सामान उपलब्ध हो जाता था.

वहाँ सिर्फ ११ वीं तक ही पढ़ाई की सुविधा थी। उसने यहाँ पर नौवीं कक्षा से विज्ञान विषय ले लिया था। जिसमें सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तीन विशेष विषय-भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और गणित पढ़ाए जाते थे। सुप्रिया बहुत प्रतिभाशाली थी, गणित में हमेशा १०० प्रतिशत अंक प्राप्त करती थी जल्दी ही उसने यहाँ भी सभी शिक्षकों का मन जीत लिया था।

कक्षा के ५० छात्रों में  लड़कियाँ सिर्फ चार ही थीं। लता उसके साथ की बेंच पर बैठती थी। वह उसकी प्रतिभा से बहुत प्रभावित थी। धीरे-धीरे दोनों में अच्छी मित्रता हो गई थी। नई जगह होने के कारण सुप्रिया को लता का साथ बहुत भाता। हर बात में एक दूसरे की सहायता करतीं।

लता गणित में कमजोर थी, अतः सुप्रिया उसकी काफी मदद करती थी। सह शिक्षा अवश्य थी लेकिन विद्यालय के नियम बहुत कठोर थे, अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता था। लड़कियों को शिक्षक के आने तक कक्षा के बाहर ही इंतज़ार करना होता था, और विषय का घंटा समाप्त होते ही पहले लड़कियाँ बाहर निकलतीं उसके बाद ही शिक्षक बाहर आते थे।

सुप्रिया ने नौवीं कक्षा में प्रथम आने वाले पहले के मेधावी छात्रों को मात देकर गणित में विशेष १०० प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था.

दसवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में भी उसने तीनों विषयों में विशेष योग्यता के साथ कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त किये थे. ११ वीं की परीक्षा भी बोर्ड से होनी थीं, अतः उसे मेहनत भी बहुत करनी थी।

उसने जल्दी जल्दी रगड़कर बर्तन धोए। आहट से माँ की नींद खुल गई। रसोई में आकर हैरान होकर बेटी से पूछा-“क्या हुआ प्रिया बेटी, अभी तक रसोई में क्या कर रही हो?”

“माँ, मेरा एक सवाल हल नहीं हुआ, कल गणित का पर्चा है, और...” उसकी आँखों में आँसू आ गए।

माँ ने उसे प्यार से गले लगा लिया।

“तो क्या हुआ? यह तो मासिक पर्चा है,  इतना परेशान होने की क्या आवश्यकता है?”

अब सुप्रिया माँ को कैसे समझाती कि यह साल उसके लिए कितना महत्व पूर्ण है, और गणित में एक अंक भी कम होना उसे कितने तनाव में डाल देता है।

बत्ती बुझाकर वो बिस्तर पर चली गई लेकिन नींद तो जैसे रूठी हुई थी। झपकी लगती और ख्वाब में उसे सवाल दिखने लगता। जैसे तैसे सुबह हुई। उसने जल्दी से सारे काम निपटाए और तैयार होकर फिर से सवाल हल करने में जुट गई।

विद्यालय घर से काफी दूर था।  फिर भी वह  स्कूल हमेशा पक्की सड़क वाले लंबे रास्ते से जाया करती थी। पहुँचने में आधा घंटा लग जाता था। एक कच्चा रास्ता खेतों से होकर भी जाता था,  जब देर हो जाती तो उसी रास्ते से चल देती थी जो उसे १० मिनिट में पहुँचा देता था।

लेकिन उसका घर पिता के कार्यालय के पास होने के कारण मुख्य बस्ती से दूर था और यहाँ से उसे अकेली जाना होता था अतः वहाँ से आते जाते मनचलों की छेड़छाड़ का डर भी बना रहता था।

विद्यालय १० बजे खुलता था, पिता का कार्यालय जाने का भी यही समय होता था। उसने तैयार होते हुए जब बेटी को तनाव में देखा तो उसे याद आया कि सुप्रिया ने एक सवाल का हल पूछा था। उसको पछतावा हुआ कि वो बेटी की मदद क्यों नहीं कर पाया। उसने सुप्रिया से सवाल दिखाने को कहा तो सुप्रिया की जैसे बाँछें खिल गईं। १५ मिनिट में पिता ने हल निकाल कर दे दिया।

जुलाई का महीना था, बाहर घनघोर वर्षा हो रही थी। मौसम में काफी ठंडक हो गई थी। लेकिन अब उसे कोई चिंता नहीं थी। उसे जैसे पंख लग गए थे। उसने घड़ी देखी तो घबरा गई।  पौने दस बज रहे थे।अतः उसने काँपते मन से खेतों के बीच वाले कच्चे रास्ते से जाने का निर्णय लिया।

क्रमशः

कल्पना Kalpana कल्पना

मूल स्रोत ↗ Original source ↗ असल सोरस ↗