कल्पना रामानी Kalpana Ramani कल्पना रामानी कवयित्री  ·  १९५१ – २०२३ poet  ·  1951 – 2023 कवयित्री  ·  १९५१ – २०२३
सभी रचनाएँ All writings सभ रचनाऊं
कल्पना रामानी Kalpana Ramani कल्पना रामानी ग़ज़ल Ghazal ग़ज़ल · रचना १३८ / २०४ № 138 of 204 रचना १३८ / २०४
११ सितम्बर २०१६ 11 September 2016 ११ सितम्बर २०१६

जब से कर ने गही लेखनी jab se kar ne gahee lekhanee जब से कर ने गही लेखनी

जब से कर ने गही लेखनी

शीश तान चल पड़ी लेखनी

बिन लाँघे देहरी-दीवारें

दुनिया भर से मिली लेखनी

खूब शिकंजा कसा झूठ ने

मगर न झूठी बनी लेखनी

हारे छल-बल, रगड़ एड़ियाँ

कभी न लेकिन झुकी लेखनी

कभी नहीं सम्मान खरीदे

मान बचाती रही लेखनी

हर मौसम के रंगों में रँग

रही बाँटती खुशी लेखनी

परिचित मुझसे हुआ तभी जग

जब परिचय से जुड़ी लेखनी

जीवन भर अब साथ ‘कल्पना’

चिरजीवी चिरजयी लेखनी

-कल्पना रामानी प्रोत्साहित करती हुई सुंदर टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक आभार

पुनः पधारिए

-कल्पना रामानी

jab se kar ne gahee lekhanee

·

sheesh taan chal padee lekhanee

·

bin laanghe deharee-deewaaren

·

duniyaa bhar se milee lekhanee

·

khoob shikanjaa kasaa jhooth ne

·

magar n jhoothee banee lekhanee

·

haare chal-bal, ragad ediyaan

·

kabhee n lekin jhukee lekhanee

·

kabhee naheen sammaan khareede

·

maan bachaatee rahee lekhanee

·

har mausam ke rangon men rang

·

rahee baantatee khushee lekhanee

·

parichit mujhase huaa tabhee jag

·

jab parichay se judee lekhanee

·

jeewan bhar ab saath ‘kalpanaa’

·

chirajeewee chirajayee lekhanee

·

-kalpanaa raamaanee protsaahit karatee huee sundar tippanee ke lie aapakaa haardik aabhaar

punah padhaarie

·

-kalpanaa raamaanee

जब से कर ने गही लेखनी

शीश तान चल पड़ी लेखनी

बिन लाँघे देहरी-दीवारें

दुनिया भर से मिली लेखनी

खूब शिकंजा कसा झूठ ने

मगर न झूठी बनी लेखनी

हारे छल-बल, रगड़ एड़ियाँ

कभी न लेकिन झुकी लेखनी

कभी नहीं सम्मान खरीदे

मान बचाती रही लेखनी

हर मौसम के रंगों में रँग

रही बाँटती खुशी लेखनी

परिचित मुझसे हुआ तभी जग

जब परिचय से जुड़ी लेखनी

जीवन भर अब साथ ‘कल्पना’

चिरजीवी चिरजयी लेखनी

-कल्पना रामानी प्रोत्साहित करती हुई सुंदर टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक आभार

पुनः पधारिए

-कल्पना रामानी

कल्पना Kalpana कल्पना

मूल स्रोत ↗ Original source ↗ असल सोरस ↗