और मौसम अचानक सुहाना हुआ aur mausam achaanak suhaanaa huaa और मौसम अचानक सुहाना हुआ
तुमसे नज़रें मिलीं, मन मिलाना हुआ।
और मौसम अचानक सुहाना हुआ।
साथ जीने के,
मरने के वादे हुए
एक छोटा सुखद आशियाना हुआ।
वक्त चलता रहा,
दिन गुजरते रहे
प्यार का वो नशा कुछ पुराना हुआ।
रंग बदले तुम्हारे,
हुई दंग मैं
दूर रहने का हर दिन बहाना हुआ।
तुम तो ऐसे न थे,
बेवफा किसलिए
मेरे दिल से अलग भी ठिकाना हुआ।
खिलखिलाते वे दिन,
हँस-हँसाते वे दिन
तुम तो भूले,
न मुझसे भुलाना हुआ।
लौट आओ तुम्हें, ‘कल्पना’ है कसम
मान लूँगी कि जो भी हुआ,
ना हुआ।
-कल्पना रामानी प्रोत्साहित करती हुई सुंदर टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक आभार
पुनः पधारिए
-कल्पना रामानी
tumase nazaren mileen, man milaanaa huaa
aur mausam achaanak suhaanaa huaa
saath jeene ke,
marane ke waade hue
ek chotaa sukhad aashiyaanaa huaa
wakt chalataa rahaa,
din gujarate rahe
pyaar kaa wo nashaa kuch puraanaa huaa
rang badale tumhaare,
huee dang main
door rahane kaa har din bahaanaa huaa
tum to aise n the,
bewaphaa kisalie
mere dil se alag bhee thikaanaa huaa
khilakhilaate we din,
hans-hansaate we din
tum to bhoole,
n mujhase bhulaanaa huaa
laut aao tumhen, ‘kalpanaa’ hai kasam
maan loongee ki jo bhee huaa,
naa huaa
-kalpanaa raamaanee protsaahit karatee huee sundar tippanee ke lie aapakaa haardik aabhaar
punah padhaarie
-kalpanaa raamaanee
तुमसे नज़रें मिलीं, मन मिलाना हुआ।
और मौसम अचानक सुहाना हुआ।
साथ जीने के,
मरने के वादे हुए
एक छोटा सुखद आशियाना हुआ।
वक्त चलता रहा,
दिन गुजरते रहे
प्यार का वो नशा कुछ पुराना हुआ।
रंग बदले तुम्हारे,
हुई दंग मैं
दूर रहने का हर दिन बहाना हुआ।
तुम तो ऐसे न थे,
बेवफा किसलिए
मेरे दिल से अलग भी ठिकाना हुआ।
खिलखिलाते वे दिन,
हँस-हँसाते वे दिन
तुम तो भूले,
न मुझसे भुलाना हुआ।
लौट आओ तुम्हें, ‘कल्पना’ है कसम
मान लूँगी कि जो भी हुआ,
ना हुआ।
-कल्पना रामानी प्रोत्साहित करती हुई सुंदर टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक आभार
पुनः पधारिए
-कल्पना रामानी