कल्पना रामानी Kalpana Ramani कल्पना रामानी कवयित्री  ·  १९५१ – २०२३ poet  ·  1951 – 2023 कवयित्री  ·  १९५१ – २०२३
सभी रचनाएँ All writings सभ रचनाऊं
कल्पना रामानी Kalpana Ramani कल्पना रामानी ग़ज़ल Ghazal ग़ज़ल · रचना ६ / २०५ № 6 of 205 रचना ६ / २०५
८ जुलाई २०१३ 8 July 2013 ८ जुलाई २०१३

डालियाँ फूलों भरी//गज़ल// daaliyaan phoolon bharee//gazal// डालियाँ फूलों भरी//गज़ल//

जब वनों में गुनगुनातीं, गर्मियाँ फूलों भरी।

पेड़ चम्पा की लुभातीं, डालियाँ फूलों भरी।

॥

शुष्क भू पर, ये कतारों, में खड़े दरबान से,

दृष्ट होते सिर धरे ज्यों, टोपियाँ फूलों भरी।

॥

पीत स्वर्णिम पुष्प खिलते, सब्ज़ रंगी पात सँग,

मन चमन को मोह लेतीं, झलकियाँ फूलों भरी।

॥

बाल बच्चों को सुहाता, नाम चम्पक-वन बहुत,

जब कथाएँ कह सुनातीं, नानियाँ फूलों भरी।

॥

मुग्ध कवियों ने युगों से, पेड़ की महिमा समझ,

काव्य ग्रन्थों में रचाईं, पंक्तियाँ फूलों भरी।

॥

पेड़ का हर अंग करता, मुफ्त रोगों का निदान,

याद आती हैं पुरातन, सूक्तियाँ फूलों भरी।

॥

सूख जाते पुष्प लेकिन, झूमती सुरभित पवन,

घूम आती विश्व में, ले झोलियाँ फूलों भरी।

॥

मित्र ये पर्यावरण के, लहलहाते साल भर,

कटु हवाओं को सिखाते, बोलियाँ फूलों भरी।

॥

यह धरोहर देश की, रक्खें सुरक्षित "कल्पना",

युग युगों फलती रहें, नव पीढ़ियाँ फूलों भरी।

॥

*अनुभूति में प्रकाशित*http://www.anubhuti-hindi.org/sankalan/champa/anjuman/kalpana_rami.htm

॥

-----कल्पना रामानी

॥

प्रोत्साहित करती हुई सुंदर टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक आभार

पुनः पधारिए

॥

-कल्पना रामानी

jab wanon men gunagunaateen, garmiyaan phoolon bharee

ped champaa kee lubhaateen, daaliyaan phoolon bharee

·

shushk bhoo par, ye kataaron, men khade darabaan se,

driisht hote sir dhare jyon, topiyaan phoolon bharee

·

peet svarnim pushp khilate, sabz rangee paat sang,

man chaman ko moh leteen, jhalakiyaan phoolon bharee

·

baal bachchon ko suhaataa, naam champak-wan bahut,

jab kathaaen kah sunaateen, naaniyaan phoolon bharee

·

mugdh kawiyon ne yugon se, ped kee mahimaa samajh,

kaavy granthon men rachaaeen, panktiyaan phoolon bharee

·

ped kaa har ang karataa, mupht rogon kaa nidaan,

yaad aatee hain puraatan, sooktiyaan phoolon bharee

·

sookh jaate pushp lekin, jhoomatee surabhit pawan,

ghoom aatee wishv men, le jholiyaan phoolon bharee

·

mitr ye paryaawaran ke, lahalahaate saal bhar,

katu hawaaon ko sikhaate, boliyaan phoolon bharee

·

yah dharohar desh kee, rakkhen surakshit "kalpanaa",

yug yugon phalatee rahen, naw peeढ़iyaan phoolon bharee

·

*anubhooti men prakaashit*http://wwwanubhuti-hindiorg/sankalan/champ/anjuman/kalpana_ramihtm

·

-----kalpanaa raamaanee

·

protsaahit karatee huee sundar tippanee ke lie aapakaa haardik aabhaar

punah padhaarie

·

-kalpanaa raamaanee

जब वनों में गुनगुनातीं, गर्मियाँ फूलों भरी।

पेड़ चम्पा की लुभातीं, डालियाँ फूलों भरी।

॥

शुष्क भू पर, ये कतारों, में खड़े दरबान से,

दृष्ट होते सिर धरे ज्यों, टोपियाँ फूलों भरी।

॥

पीत स्वर्णिम पुष्प खिलते, सब्ज़ रंगी पात सँग,

मन चमन को मोह लेतीं, झलकियाँ फूलों भरी।

॥

बाल बच्चों को सुहाता, नाम चम्पक-वन बहुत,

जब कथाएँ कह सुनातीं, नानियाँ फूलों भरी।

॥

मुग्ध कवियों ने युगों से, पेड़ की महिमा समझ,

काव्य ग्रन्थों में रचाईं, पंक्तियाँ फूलों भरी।

॥

पेड़ का हर अंग करता, मुफ्त रोगों का निदान,

याद आती हैं पुरातन, सूक्तियाँ फूलों भरी।

॥

सूख जाते पुष्प लेकिन, झूमती सुरभित पवन,

घूम आती विश्व में, ले झोलियाँ फूलों भरी।

॥

मित्र ये पर्यावरण के, लहलहाते साल भर,

कटु हवाओं को सिखाते, बोलियाँ फूलों भरी।

॥

यह धरोहर देश की, रक्खें सुरक्षित "कल्पना",

युग युगों फलती रहें, नव पीढ़ियाँ फूलों भरी।

॥

*अनुभूति में प्रकाशित*http://www.anubhuti-hindi.org/sankalan/champa/anjuman/kalpana_rami.htm

॥

-----कल्पना रामानी

॥

प्रोत्साहित करती हुई सुंदर टिप्पणी के लिए आपका हार्दिक आभार

पुनः पधारिए

॥

-कल्पना रामानी

कल्पना रामानी Kalpana Ramani कल्पना रामानी

मूल स्रोत ↗ Original source ↗ असल सोरस ↗