कल्पना रामानी Kalpana Ramani कल्पना रामानी कवयित्री  ·  १९५१ – २०२३ poet  ·  1951 – 2023 कवयित्री  ·  १९५१ – २०२३
सभी रचनाएँ All writings सभ रचनाऊं
कल्पना रामानी Kalpana Ramani कल्पना रामानी कहानी Story कहाणी · रचना ५४ / ११४ № 54 of 114 रचना ५४ / ११४
११ जून २०१७ 11 June 2017 ११ जून २०१७

कमाल है kamaal hai कमाल है

कमाल है!

अपनी सहेली रीना से मिलने आई मीता सोफा पर बैठी ही थी कि एक छोटा सा सुंदर कुत्ता आकर उसके पैरों को चाटने लगा। मीता घबराकर उठ खड़ी हुई और उसे धकेलने लगी, लेकिन रीना के ‘नो जिमी, कम ऑन हियर’ कहते ही वो उसकी तरफ चला गया।

-कमाल है!...मीता बोल पड़ी

रीना खुशी से फूलकर कुप्पा हो गई और बताने लगी कि उसके प्रशिक्षण पर कितनी मेहनत और खर्च किया है। फिर कुत्ते की उपलब्धियाँ गिनाने लगी-

“गो देअर जिमी” ...कुत्ता रीना की इंगित दिशा में चला गया।

-कमाल है!

“टेक दिज़ जिमी”...कुत्ते ने खिलौना ले लिया।

-कमाल है!

लेकिन जब मीता ने कुत्ते को “इधर आओ जिमी” कहकर बुलाया तो वो चुपचाप बैठा रहा। उसने रीना से इसका कारण पूछा तो उसने गर्व से बताया कि हमने इसे अंग्रेज़ी में प्रशिक्षण दिलवाया है, तभी कुत्ता रसोई की तरफ देखते हुए भौंकने लगा।

“इसे अब भूख लगी है, खाना माँग रहा है”। हँसते हुए रीना ने घोषणा की।

-सचमुच कमाल है रीना! लेकिन यह तो खाना अपनी मातृभाषा में ही माँग रहा है, अगर अंग्रेज़ी में माँगता तो मैं भी तुम्हारे प्रशिक्षण का लोहा मान जाती!

कल्पना रामानी

नवी मुंबई

********

kamaal hai!

·

apanee sahelee reenaa se milane aaee meetaa sophaa par baithee hee thee ki ek chotaa saa sundar kuttaa aakar usake pairon ko chaatane lagaa meetaa ghabaraakar uth khadee huee aur use dhakelane lagee, lekin reenaa ke ‘no jimee, kam ऑn hiyar’ kahate hee wo usakee taraph chalaa gayaa

·

-kamaal hai!meetaa bol padee

·

reenaa khushee se phoolakar kuppaa ho gaee aur bataane lagee ki usake prashikshan par kitanee mehanat aur kharch kiyaa hai phir kutte kee upalabdhiyaan ginaane lagee-

·

“go dear jimee” kuttaa reenaa kee ingit dishaa men chalaa gayaa

·

-kamaal hai!

·

“tek diz jimee”kutte ne khilaunaa le liyaa

·

-kamaal hai!

·

lekin jab meetaa ne kutte ko “idhar aao jimee” kahakar bulaayaa to wo chupachaap baithaa rahaa usane reenaa se isakaa kaaran poochaa to usane garv se bataayaa ki hamane ise angrezee men prashikshan dilawaayaa hai, tabhee kuttaa rasoee kee taraph dekhate hue bhaunkane lagaa

·

“ise ab bhookh lagee hai, khaanaa maang rahaa hai” hansate hue reenaa ne ghoshanaa kee

·

-sachamuch kamaal hai reenaa! lekin yah to khaanaa apanee maatriibhaashaa men hee maang rahaa hai, agar angrezee men maangataa to main bhee tumhaare prashikshan kaa lohaa maan jaatee!

·

kalpanaa raamaanee

nawee munbaee

********

कमाल है!

अपनी सहेली रीना से मिलने आई मीता सोफा पर बैठी ही थी कि एक छोटा सा सुंदर कुत्ता आकर उसके पैरों को चाटने लगा। मीता घबराकर उठ खड़ी हुई और उसे धकेलने लगी, लेकिन रीना के ‘नो जिमी, कम ऑन हियर’ कहते ही वो उसकी तरफ चला गया।

-कमाल है!...मीता बोल पड़ी

रीना खुशी से फूलकर कुप्पा हो गई और बताने लगी कि उसके प्रशिक्षण पर कितनी मेहनत और खर्च किया है। फिर कुत्ते की उपलब्धियाँ गिनाने लगी-

“गो देअर जिमी” ...कुत्ता रीना की इंगित दिशा में चला गया।

-कमाल है!

“टेक दिज़ जिमी”...कुत्ते ने खिलौना ले लिया।

-कमाल है!

लेकिन जब मीता ने कुत्ते को “इधर आओ जिमी” कहकर बुलाया तो वो चुपचाप बैठा रहा। उसने रीना से इसका कारण पूछा तो उसने गर्व से बताया कि हमने इसे अंग्रेज़ी में प्रशिक्षण दिलवाया है, तभी कुत्ता रसोई की तरफ देखते हुए भौंकने लगा।

“इसे अब भूख लगी है, खाना माँग रहा है”। हँसते हुए रीना ने घोषणा की।

-सचमुच कमाल है रीना! लेकिन यह तो खाना अपनी मातृभाषा में ही माँग रहा है, अगर अंग्रेज़ी में माँगता तो मैं भी तुम्हारे प्रशिक्षण का लोहा मान जाती!

कल्पना रामानी

नवी मुंबई

********

कल्पना Kalpana कल्पना

मूल स्रोत ↗ Original source ↗ असल सोरस ↗