कह-मुकरियाँ ११ से १५ kah-mukariyaan 11 se 15 कह-मुकरियाँ ११ से १५
11)
थक जाऊँ तो पास बुलाए।
नर्म छुअन से तन सहलाए।
मिले सुखद, अहसास सलोना।
क्या सखि साजन?
नहीं, बिछौना!
12)
रातों की वो नींद उड़ाए।
अपनी धुन में गीत सुनाए।
बात न माने, बैरी बर्बर।
क्या सखि साजन?
ना सखि, मच्छर!
13)
उसका नाम सदा मैं टेरूँ।
नित्य उसी की माला फेरूँ।
रूठ न जाए, मुझसे दैया!
क्या सखि साजन?
नहीं, रुपैया!
14)
सो जाती जब पलकें मींचे।
चुपके से बाहों में भींचे।
सपने देख गुजरती रतिया।
क्या सखि साजन?
ना सखि तकिया!
15)
रातें मेरे साथ बिताए।
परीलोक की सैर कराए।
दिन में मुँह न दिखाए अपना।
क्या सखि साजन?
ना सखि सपना!
11)
thak jaaoon to paas bulaae
narm chuan se tan sahalaae
mile sukhad, ahasaas salonaa
kyaa sakhi saajan?
naheen, bichaunaa!
12)
raaton kee wo neend udaae
apanee dhun men geet sunaae
baat n maane, bairee barbar
kyaa sakhi saajan?
naa sakhi, machchar!
13)
usakaa naam sadaa main teroon
nity usee kee maalaa pheroon
rooth n jaae, mujhase daiyaa!
kyaa sakhi saajan?
naheen, rupaiyaa!
14)
so jaatee jab palaken meenche
chupake se baahon men bheenche
sapane dekh gujaratee ratiyaa
kyaa sakhi saajan?
naa sakhi takiyaa!
15)
raaten mere saath bitaae
pareelok kee sair karaae
din men munh n dikhaae apanaa
kyaa sakhi saajan?
naa sakhi sapanaa!
11)
थक जाऊँ तो पास बुलाए।
नर्म छुअन से तन सहलाए।
मिले सुखद, अहसास सलोना।
क्या सखि साजन?
नहीं, बिछौना!
12)
रातों की वो नींद उड़ाए।
अपनी धुन में गीत सुनाए।
बात न माने, बैरी बर्बर।
क्या सखि साजन?
ना सखि, मच्छर!
13)
उसका नाम सदा मैं टेरूँ।
नित्य उसी की माला फेरूँ।
रूठ न जाए, मुझसे दैया!
क्या सखि साजन?
नहीं, रुपैया!
14)
सो जाती जब पलकें मींचे।
चुपके से बाहों में भींचे।
सपने देख गुजरती रतिया।
क्या सखि साजन?
ना सखि तकिया!
15)
रातें मेरे साथ बिताए।
परीलोक की सैर कराए।
दिन में मुँह न दिखाए अपना।
क्या सखि साजन?
ना सखि सपना!